हत्या के खिलाफ चित्तरंजन थाना में प्रदर्शन

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद क्षत्रिय के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर एरिया स्थित चित्तरंजन थाना के गेट पर जमा होकर राहुल की हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:10 PM (IST)
हत्या के खिलाफ चित्तरंजन थाना में प्रदर्शन
हत्या के खिलाफ चित्तरंजन थाना में प्रदर्शन

मिहिजाम (जामताड़ा) : रेलनगरी चित्तरंजन में रविवार की रात जामताड़ा जिला युवा कांग्रेस के सचिव राहुल राम की हुई हत्या के खिलाफ सोमवार को जामताड़ा व मिहिजाम यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चित्तरंजन थाना के समक्ष प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद क्षत्रिय के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर एरिया स्थित चित्तरंजन थाना के गेट पर जमा होकर राहुल की हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। विनोद क्षत्रिय ने कहा कि युवा कांग्रेस की मांग है कि जो भी हत्यारा हो उसे अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा पुलिस दिलाए।

कहा कि अगर चित्तरंजन के पुलिस टालमटोल करेगी तो कार्यकर्ता रोड जाम करने को विवश होंगे। युवा कांग्रेस एक भी गाड़ी झारखंड में प्रवेश करने नहीं देगी। राहुल राम झारखंड के मिहिजाम का लड़का था। यूथ कांग्रेस पार्टी का कर्मठ सचिव था। उन्होंने पुलिस को हत्यारों की गिरफ्तारी की पांच दिनों की मोहलत दी है। प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधि दल चित्तरंजन थाना प्रभारी अतिन्द्रनाथ दत्ता को ज्ञापन सौंपा।

मौके पर यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दानिश रहमान ने कहा कि थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया है कि हत्या से जुड़े अपराधियों को जल्द पकड़ने की मुहिम शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी के हवाले से बताया कि चित्तरंजन पुलिस मिहिजाम थाना की पुलिस से सहयोग के लिए संपर्क की है। यूथ कांग्रेस मिहिजाम थाना में भी आवेदन देगी। कहा कि मिहिजाम में भी चित्तरंजन के आपराधिक गतिविधियों वाले तत्वों को आना-जाना लगा रहता है। प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष राजू दत्ता, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा, मिन्टू मंडल, यासर नवाज, संजय गुप्ता, विजय एंथोनी, राजू अंसारी, उत्तम रजक, पंकज कुमार, परिमल मंडल, मीडिया प्रभारी मंतोष कुमार, सौरभ कुमार, उमेश दास, रूपेश शर्मा, असलम अंसारी, दाऊद अंसारी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी