धूमधाम से मनी गुरु गुरुनानक देव की 550वीं जयंती

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मिहिजाम गुरुद्वारा में सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव जी की 550 वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाई गयी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 05:10 PM (IST)
धूमधाम से मनी गुरु गुरुनानक देव की 550वीं जयंती
धूमधाम से मनी गुरु गुरुनानक देव की 550वीं जयंती

मिहिजाम (जामताड़ा) : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मिहिजाम गुरुद्वारा में सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव जी की 550 वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाई गयी। इस दौरान मिहिजाम गुरुद्वारे में 10 नवंबर से चला आ रहा अखंड पाठ का भी समापन हो गया। छत्तीसगढ़ से आए रागी जत्था देवेन्द्र सिंह ने कीर्तन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व बच्चों ने भी अखंड कीर्तन पाठ किया जिसमें गुरुनानक देव के जन्म और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।

प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जिसमें विद्युत सज्जा विशेष थी। मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह छावड़ा ने बताया कि प्रति वर्ष से अधिक इस वर्ष गुरुनानक देव जी की जयंती पर समुदाय के साथ अन्य समुदाय के लोगों ने शामिल होकर गुरुवाणी का आनंद लिया। प्रसाद ग्रहण किए। एक नवंबर से 10 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी का आयोजन होता रहा। 10 नवंबर से अखंड पाठ आरंभ किया गया था जिसका समापन मंगलवार को हुआ। गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में शहर तथा आस-पास के लोग भारी संख्या में शिरकत किए। लोगों ने मत्था टेका। कथा सुनने के अलावा अरदास किया व लंगर में भाग लिए। मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने कई गणमान्य लोगों को सिरोपा प्रदान कर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जयंती कार्यक्रम भव्य लंगर के साथ समापत हुआ। लंगर में पानी परोसने को लेकर बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था। लंगर निर्माण के लिए कई महिला सेवादारों सहित कई लोगों ने भक्ति भाव से सेवाएं दी। मौके पर कमल गुप्ता, बालमुकुंद रविदास, कैलाश साव, डॉ. सिद्धार्थ राय, जसवंत सिंह, प्रीतम सिंह, गुरमीत सिंह गांधी, परमजीत सिंह, जगजीत सिंह, हरभजन कौर, जसप्रीत कौर, मंजीत कौर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी