फागिग मशीन खराब, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

संवाद सूत्र मिहिजाम (जामताड़ा) नगर पर्षद में इन दिनों मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। मच्छ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 06:27 PM (IST)
फागिग मशीन खराब, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
फागिग मशीन खराब, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा) : :

नगर पर्षद में इन दिनों मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव कई दिनों से बंद रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नियमित फागिग नहीं होने से नालियों में जमा पानी से मच्छर पनप रहे हैं। एक महीना पूर्व नप के सभी 20 वार्डों में मच्छर मारने के लिए दवा का छिड़काव किया गया था। उसके बाद से फागिग मशीन से छिड़काव बंद कर दिया गया है। मशीन तकनीकी खराबी की वजह से बंद पड़ी है।

बताया गया कि पूर्व में मच्छर मारने की दवा का छिड़काव नियमित होता था। वार्ड के मुख्य सड़क व नालियों में मोटरसाइकिल के जरिए छिड़काव किया जाता था। वार्ड के अंदर संकरी गलियों में दवा का छिड़काव नहीं होता था। अब इन क्षेत्रों में ज्यादा मच्छर का प्रकोप बढ़ा है। लोगों को कई तरह की बीमारी का भय भी सता रहा है। लोगों ने दवा का छिड़काव संकरी गलियों व घर के पिछवाड़े में बनी नालियों में कराने की मांग की है। नप अध्यक्ष कमल गुप्ता ने बताया कि दुर्गा पूजा के पूर्व छिड़काव हो रहा था। अभी मशीन खराब है। शीघ्र मशीन दुरुस्त कराई जाएगी। एक-दो दिनों में छिड़काव शुरू करवा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी