मृगिजोरिया गांव में मिला विवाहिता का शव

मामले में देवघर जिले के चितरा थाना अंतर्गत दिघि मुड़रिया निवासी मृतका के पिता उपेंद्र किस्कू ने थाने में आवेदन देकर जेठ सुखदेव हांसदा व सास पर अपनी बेटी ललिता की हत्या का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:16 AM (IST)
मृगिजोरिया गांव में मिला विवाहिता का शव
मृगिजोरिया गांव में मिला विवाहिता का शव

संवाद सूत्र, बिदापाथर (जामताड़ा): बिदापाथर थाना क्षेत्र के मृगिजोरिया गांव से पुलिस ने विवाहिता ललिता किस्कू (21) का शव बरामद किया है। मामले में देवघर जिले के चितरा थाना अंतर्गत दिघि मुड़रिया निवासी मृतका के पिता उपेंद्र किस्कू ने थाने में आवेदन देकर जेठ सुखदेव हांसदा व सास पर अपनी बेटी ललिता की हत्या का आरोप लगाया है। बिदापाथर पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर भैंसुर सुखदेव हांसदा व सास को आरोपी बनाया है। पुलिस ने मृतका का शव उसकी ससुराल से बरामद किया है। उसके गले में जख्म का निशान था।

ललिता के पिता ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व बेटी की शादी मृगिजोरिया गांव के महादेव हांसदा के साथ की थी। दामाद ट्रैक्टर चलाता है। शादी के बाद कुछ दिन तक बेटी ठीक-ठाक रही, लेकिन फिर भैंसुर व सास अक्सर मारपीट व प्रताड़ित करने लगे। घटना के तीन दिन पूर्व ही ललिता अपने मायके से ससुराल गई थी। अंतत: आरोपितों ने बेटी की हत्या कर डाली। बताया कि दामाद महादेव हांसदा ने फोन पर घटना की सूचना देते हुए बताया कि ललिता मर गई है। मृगिजोरिया पहुंचे तो देखा कि खाट पर बेटी का शव पड़ा है। घर के सभी लोग फरार थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा है। मृतका की डेढ़ वर्ष की एक बच्ची भी है। थाना प्रभारी रामाशंकर सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी