नंदनकाकन में गुरुदक्षिणा पर्व 29 मार्च को

गुरूदक्षिणा पर्व की तैयारी को ले विद्यासागर रक्षा समिति ने की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 07:56 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 06:17 AM (IST)
नंदनकाकन में गुरुदक्षिणा पर्व 29 मार्च को
नंदनकाकन में गुरुदक्षिणा पर्व 29 मार्च को

संवाद सूत्र, विद्यासागर (जामताड़ा) : पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के कर्मभूमि नंदनकानन विद्यासागर (करमाटांड़) में रविवार को विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार बोस की अगुवाई में 29 मार्च को आयोजित होने वाले गुरु दक्षिणा पर्व की तैयारी की रणनीति बनाई गई। समिति के लोग 29 मार्च को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे। इस बैठक में गुरु दक्षिणा पर्व के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी भी समिति के लोगों को करने का सुझाव दिया गया।

नंदन कानन की सुंदरीकरण पर सरकार से होगी वार्ता : विद्यासागर नंदनकानन में सुंदरीकरण पर चर्चा करते हुए लोगों ने अविलंब इस मामले को लेकर सरकार से वार्ता करने की बात कही। इधर नंदनकानन परिसर में अवस्थित भवन को म्यूजियम की तर्ज पर विद्यासागर की स्मृतियों को रखने पर बल दिया गया। समिति के लोगों ने कहा कि पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर जिस उद्देश्य से विद्यासागर (करमाटांड़) आए थे, उनका सपना आज भी अधूरा रह गया है। पूर्व में होम्योपैथिक क्लीनिक संचालित होती थी परंतु वह वर्तमान में बंद है। इसे चलाने के लिए समिति के लोगों ने विमर्श किया। कहा कि फिर एक बार समाज के लोगों को होम्योपैथिक दवा निश्शुल्क दिया जाएगा। जिसके लिए चिकित्सक से बात करके अविलंब सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बीडीओ की घोषणा पर सुंदरीकरण का काम नहीं हो पाया : पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के नंदनकानन परिसर को और भी बेहतर बनाने के लिए कई बिदुओं पर चर्चा करते हुए समिति के लोगों ने कहा कि स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि यहां के पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर स्मृति स्थल को पूरी तरह से सुंदरीकरण किया जाएगा। परंतु अब तक इस पर किसी तरह की पहल नहीं हुई है। अब समिति के सदस्य फिर बीडीओ से वार्ता करेंगे। विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति के लोगों ने बताया कि विगत वर्ष विद्यासागर की जन्म उत्सव धूमधाम से मनाने के बाद कार्यक्रम में सफल बनाने में आर्थिक सहयोग करने वाले को समिति पत्र लिखकर धन्यवाद ज्ञापित करेगा।

मौके पर समिति के सचिव तपन राय, उपाध्यक्ष विद्रोह मित्रा, कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा, देवाशीष मिश्रा, राजेश मंडल, विमल कुमार गुहा, मानस बनर्जी, मदन मोहन घोष, शिकेस कुमार, जितेंद्र मंडल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी