जामताड़ाः होमगार्ड का हत्यारोपित पति गिरफ्तार

Husband arrested in murder Case. होमगार्ड गुड़िया की हत्या के आरोपित पति शनिचर मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 01:54 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 01:54 PM (IST)
जामताड़ाः होमगार्ड का हत्यारोपित पति गिरफ्तार
जामताड़ाः होमगार्ड का हत्यारोपित पति गिरफ्तार

करमाटांड़, (जामताड़ा), जेएनएन। झारखंड के जामताड़ा में करमाटांड़ थाना के सियाटांड़ गांव में विवाहिता सह होमगार्ड गुड़िया की हत्या के आरोपित पति शनिचर मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करमाटांड़ पुलिस मंडल को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

गत छह नवंबर को गुड़िया की हत्या फांसी लगाकर ससुराल वालों ने कर दी थी। हत्या के बाद ससुराल वाले शव को आंगन में छोड़कर घरों में ताला जड़ कर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी मंगल कुजूर ने गुप्त सूचना पर  सियाटांड़ गांव से पति शनिचर मंडल को गिरफ्तार किया।

गुड़िया देवी के भाई जीतू मंडल ने दहेज हत्या का आवेदन देकर ससुराल वालों में पति शनिचर मंडल, देवर जगन्नाथ मंडल, सास चंपू देवी, ससुर राम प्रसाद मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया था। नारायणपुर थाना के मोहनपुर गांव निवासी सह गुड़िया के भाई ने बताया कि दहेज के लिए उनकी बहन को बराबर प्रताड़ित किया जाता था। 

chat bot
आपका साथी