तिरंगा यात्रा पर पथराव मामले में 21 के खिलाफ प्राथमिकी

तिरंगा संकल्प यात्रा में हुए पथराव मामले में नारायणपुर थाने में 21 नामजद तथा 150 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 16 Aug 2017 11:21 AM (IST) Updated:Wed, 16 Aug 2017 11:21 AM (IST)
तिरंगा यात्रा पर पथराव मामले में 21 के खिलाफ प्राथमिकी
तिरंगा यात्रा पर पथराव मामले में 21 के खिलाफ प्राथमिकी

जामताड़ा, जेएनएन। सोमवार को दीघारी  में भाजयुमो की तिरंगा संकल्प यात्रा में हुए पथराव मामले में नारायणपुर थाने में 21 नामजद तथा 150 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

पुलिस के मुताबिक आजाद अंसारी, पप्पू अंसारी, मुन्ना अंसारी, गुड्डू अंसारी, फुतेली मियां, हदीश अंसारी, दीन मोम्मद अंसारी, मकसूद अंसारी, दाउद अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी, सकुर अंसारी, मतीन मियां, साकीर मियां, मोमीन बीबी, रोजीना खातून, सहाबुद्दीन अंसारी, भूता मियां, ओहाद मियां, कादिर मियां, फारूक अंसारी, सफरूद्दीन अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इनमे से आजाद अंसारी, पप्पू अंसारी, रोजीना खातून, मोमीन बीबी, रसूल मियां, दीन मोम्मद, दाउद अंसारी, सफरूद्दीन अंसारी को जेल भेज दिया गया है।  

chat bot
आपका साथी