खेल-खेल में दो बच्ची ने खाया कीटनाशक, इलाज के क्रम में मौत

नारायणपुर (जामताड़ा) : थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पद्म मंडल की दो पुत्री की मौत में सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 09:16 AM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 09:16 AM (IST)
खेल-खेल में दो बच्ची ने खाया कीटनाशक, इलाज के क्रम में मौत
खेल-खेल में दो बच्ची ने खाया कीटनाशक, इलाज के क्रम में मौत

नारायणपुर (जामताड़ा) : थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पद्म मंडल की दो पुत्री की मौत में सोमवार की रात पीएमसीएच धनबाद में इलाज के दौरान हो गई है। इनमें 13 वर्षीय रूपा कुमारी व 10 वर्षीय रीता है। मौत के कारण के बारे में परिजन कुछ बता नहीं पा रहे हैं। मंगलवार शाम तक दोनों का शव गांव नहीं पहुंचा था।

बताया कि सोमवार को बच्चियों के परिजन खेत गए थे। दोनों घर पर अकेली थी। दोपहर में खेल-खेल में दोनों ने घर में रखी कीटनाशक खा लिया। बच्चियों की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले गए। यहां से दोनों बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच धनबाद में इलाज के क्रम में सोमवार की रात दोनों बच्ची की मौत हो गई। दोनों बच्चियों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पद्म मंडल धनबाद में रिक्शा चलाने का कार्य करता हैं। उसे एक पुत्र भी है। पीएमसीएच में शवों का अंत्यपरीक्षण कराए जाने को लेकर शाम तक शव यहां नहीं पहुंच पाया था।

chat bot
आपका साथी