डीलर ने सीओ के साथ की बदसलूकी, प्राथमिकी दर्ज

चिकनियां जामा प्रखंड के तपसी गांव के एसएचजी समूह (पीडीएस) द्वारा कम राशन देने की शिकायत पर गुरुवार को अंचलाधिकारी सुनील कुमार तपसी गांव पहुंचे। सीओ ने कागजातों की जांच और पूछा की गांववाले कम अनाज देने की शिकायत किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 05:58 PM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 05:58 PM (IST)
डीलर ने सीओ के साथ की बदसलूकी, प्राथमिकी दर्ज
डीलर ने सीओ के साथ की बदसलूकी, प्राथमिकी दर्ज

चिकनियां : जामा प्रखंड के तपसी गांव के एसएचजी समूह (पीडीएस) द्वारा कम राशन देने की शिकायत पर गुरुवार को अंचलाधिकारी सुनील कुमार तपसी गांव पहुंचे। सीओ ने कागजातों की जांच और पूछा की गांववाले कम अनाज देने की शिकायत किए हैं। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गयी कि अधिकारी को वहां से निकल जाना पड़ा। अंचल अधिकारी ने कहा कि डीलर ने उनके साथ बदसलूकी किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि वाहन को भी परिजनों द्वारा निशाना बनाया गया। दरअसल, तपसी गांव के लाभुकों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी से लिखित शिकायत की गई थी कि तपसी एसएचजी ग्रुप के डीलर द्वारा 5 किलो की जगह साढ़े चार किलो ही अनाज दिया जाता है। और इसका विरोध करने पर डीलर द्वारा सरेआम गाली दी जाती है। ग्रामीण लाभुक डीलर की कार्यशैली से खुश नहीं हैं। उनलोगों ने दूसरे डीलर से राशन लेने की इच्छा जाहिर की है। बीडीओ साधुचरण देवगम ने सीओ को जांच के लिए भेजा। सीओ जब जांच को पहुंचे तो परिजनों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। जानकारी हो कि राहत के नाम पर सरकार ने दो महीने का राशन एक साथ देने का आदेश दिया है। इसके लिए अनाज का वितरण शुरू करने का आदेश है। सरकार व प्रशासन के दबाव के आगे अधिकारी लाभुक को खाद्यान्न सुनिश्चित कराना चाहते हैं। ऐसे में डीलरों की मनमानी सामने आने लगी है। अनाज नहीं देने की शिकायत रामगढ़, जामा से भी सामने आ चुकी है।

chat bot
आपका साथी