लाधना पर्यटन स्थल का विकास करने पर सहमति

जामताड़ा जिले में पर्यटन स्थलों का विकास करने की कवायद आरंभ हो गई। इस निमित शुक्रवार को डीसी कार्यालय के सभाकक्ष में उपायुक्त गणेश कुमार की अध्यक्षता में पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक हुई। मौके पर डीसी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास के लिए पचास लाख का आवंटन प्राप्त हुआ है। जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में स्वीकृति प्राप्त कर उक्त राशि से पर्यटक स्थलों का विकास का कार्य किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 07:24 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 06:13 AM (IST)
लाधना पर्यटन स्थल का विकास करने पर सहमति
लाधना पर्यटन स्थल का विकास करने पर सहमति

जामताड़ा : जिले में पर्यटन स्थलों का विकास करने की कवायद आरंभ हो गई। इस निमित शुक्रवार को डीसी कार्यालय के सभाकक्ष में उपायुक्त गणेश कुमार की अध्यक्षता में पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक हुई। मौके पर डीसी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास के लिए पचास लाख का आवंटन प्राप्त हुआ है। जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में स्वीकृति प्राप्त कर उक्त राशि से पर्यटक स्थलों का विकास का कार्य किया जाएगा। स्थलों के पर्यटकीय विकास कार्य में पर्यटक शेड, फूड क्योस्क, बेंच, पर्यटक सुविधा केंद्र, शौचालय एवं पेयजल सुविधा, सोलर लाइट आदि सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। डीआरडीए के निदेशक रामवृक्ष महतो ने कहा कि विभाग द्वारा जिले में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार के लिए कुल 5 स्थलों को चिह्नित किया गया है। जिसमें लाधना डैम, देवलेश्वर धाम, सिंहवाहिनी मंदिर, मालंचा पहाड़ एवं पर्वत विहार शामिल है। विभाग से प्राप्त राशि का व्यय अधिसूचित क्षेत्र के विकास के लिए किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि लाधना पर्यटन स्थल का विकास करने से जिले में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। बैठक में उक्त राशि से लाधना का विकास कार्य करने का निर्णय लिया गया। जामताड़ा, विद्यासागार एवं चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के बाहर साइनेज लगाने का भी निर्णय लिया गया। अन्य जिलों की भांति जामताड़ा जिला में भी जिला महोत्सव के आयोजन के लिए करमदाहा मेला को महोत्सव के रूप में मनाने के लिए विभाग को प्रस्ताव समर्पित करने का निर्णय लिया गया। जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने मिहिजाम, करमाटांड़ एवं नारायणपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजने को कहा।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी, नगर परिषद मिहिजाम के अध्यक्ष कमल गुप्ता, डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो, रेडक्रॉस सचिव राजेंद्र शर्मा, चैंबर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी