करमाटांड़ की आठ पंचायतों में 368 लोगों ने ली वैक्सीन

करमाटांड़ (जामताड़ा) करमाटांड़ प्रखंड की आठ पंचायतों में शुक्रवार को लोगों को क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:35 PM (IST)
करमाटांड़ की आठ पंचायतों में 368 लोगों ने ली वैक्सीन
करमाटांड़ की आठ पंचायतों में 368 लोगों ने ली वैक्सीन

करमाटांड़ (जामताड़ा): करमाटांड़ प्रखंड की आठ पंचायतों में शुक्रवार को लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। 368 लोगों ने टीका लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद मजफर हसनैन ने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तेतुलबंधा पंचायत के पंचायत भवन में 22, करमाटांड़ पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 33, बरमुंडी पंचायत के मध्य विद्यालय सहजपुर में 20, ताराबहाल पंचायत के प्राथमिक विद्यालय शिमला में 22, मोहनपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में 40, मट्टांड़ पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया 61, सीताकाटा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सीताकाटा में 51, बिराजपुर पंचायतों में मध्य विद्यालय शिमला 87 लोगों ने कोरोना रोधी टीका लिया। हालांकि सभी केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत में सभी लोगों को वैक्सीन लेने के लिए कहा।

chat bot
आपका साथी