अध्यक्ष ने किया कवर नाली निर्माण कार्य शुरू

By Edited By: Publish:Mon, 15 Sep 2014 01:04 AM (IST) Updated:Mon, 15 Sep 2014 01:04 AM (IST)
अध्यक्ष ने किया कवर नाली निर्माण कार्य शुरू

जासं, जामताड़ा : नगर पंचायत अन्तर्गत वार्ड संख्या 14 के मिहिजाम रोड मुख्य पथ से सुरेंद्र साव के घर तक कवर नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने शनिवार को किया। मौके पर मंडल ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए इस योजना का चयन किया गया है, बारिश के समय अक्सर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी, जिसके निराकरण के लिए यह नाली निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर नपं उपाध्यक्ष मालती देवी, वार्ड पार्षद शिखारानी मंडल, सीमा ब्लेक के अलावा झंटू साहा, अजय सिंह, पप्पू साव, रामकुमार सेन, मोहन साव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी