विभिन्न राज्यों में फंसे नाला के 1007 मजदूर

नाला (जामताड़ा) कोरोना को ले जारी लॉकडाउन के मद्देनजर राज्य के बाहर फंसे हुए मजदूरों का सर्वेक्षण किया गया। रविवार को क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मुखिया व पंचायत सचिवों ने प्रवासी मजदूरों की पहचान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Apr 2020 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 18 Apr 2020 06:57 PM (IST)
विभिन्न राज्यों में फंसे नाला के 1007 मजदूर
विभिन्न राज्यों में फंसे नाला के 1007 मजदूर

नाला (जामताड़ा) : कोरोना को ले जारी लॉकडाउन के मद्देनजर राज्य के बाहर फंसे हुए मजदूरों का सर्वेक्षण किया गया। रविवार को क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मुखिया व पंचायत सचिवों ने प्रवासी मजदूरों की पहचान किया। मालूम हो कि क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत में 80, मड़ालो में 21, गेड़िया पंचायत में 37, जामदेही में 85, कुलडंगाल में 121, बड़ा रामपुर में 21, पाकुड़िया में 49, महुलबोना में 91, महेशमुंडा में 58, दलाबड़ पंचायत में 26, खैरा पंचायत में 72, सालुका पंचायत में 24, पाकुड़िया में 49, पांजुनिया में 19, बंदरडीहा में 85, फुटबेड़िया में 35, चकनयापाड़ा में 24, टेशजोरिया पंचायत में 39, अफजलपुर पंचायत में 71 समेत कुल ़1007  मजदूर राज्य के बाहर फंसे हुए हैं। मालूम हो कि कोई तामिलनाडु, चेन्नई,  गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में मजदूरी करने के लिए गए थे। लॉकडाउन के बाद सभी फंसे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी