मुसाबनी-जादूगोड़ा मार्ग पर बाइक से गिर कर महिला की मौत Jamshedpur News

Road Accident.र्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल इलाके के मुसाबनी -जादूगोड़ा मार्ग पर सिद्धेश्वर पहाड़ के समीप दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। पति की स्थिति काफी खराब होने के कारण नाम-पता की जानकारी नहीं हो पाई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 09:38 AM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 09:38 AM (IST)
मुसाबनी-जादूगोड़ा मार्ग पर बाइक से गिर कर महिला की मौत Jamshedpur News
मुसाबनी-जादूगोड़ा मार्ग पर दुर्घटना के बाद घायल को अस्‍पताल ले जाते लोग। जागरण

घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल इलाके के मुसाबनी -जादूगोड़ा मार्ग पर सिद्धेश्वर पहाड़ के समीप दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदाडीह पहुंचाया गया जहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया।

 घटना के संबंध में बताया जाता है कि पति पत्नी बाइक से जा रहे थे । अचानक सामने से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन को देखकर बाइक सवार बाइक सहित सड़क से नीचे उतर गया। इसी क्रम में बाइक पर बैठी पत्नी सड़क पर गिर गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। पति की स्थिति काफी खराब होने के कारण नाम-पता की जानकारी नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी