नागपुरी संगीत को दुनिया में पहचान दिला रहे 'साहब नागपुरी'

सीजीपीसी की ओर से साकची गुरुद्वारा में बुधवार को सेंट्रल दीवान का आयोजन किया गया। इसमें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर निकले नगर कीर्तन में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 07:45 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 07:45 AM (IST)
नागपुरी संगीत को दुनिया में पहचान दिला रहे 'साहब नागपुरी'
नागपुरी संगीत को दुनिया में पहचान दिला रहे 'साहब नागपुरी'

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : नागपुरी व ¨हदी संगीत की दुनिया में साहब नागपुरी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। जादूगोड़ा के रहनेवाले संतोष कुमार को उनके प्रशंसक साहब नागपुरी के नाम से जानते हैं। लाइव शो व सोशल मीडिया पर भी उन्हें साहब नागपुरी नाम से ही जाना जाता है। 2013 से ही ¨हदी व नागपुरी संगीत को यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर झारखंड ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों और यहां तक कि विदेश में रहनेवाले झारखंडियों के दिलों में अपनी पहचान बना चुके हैं। 2018 में साहब नागपुरी के चार संगीत वीडियो वेब की दुनिया में छाए रहे। फिलहाल सिर्फ नागपुरी गानों पर काम कर रहे हैं। मकसद यह कि झारखंडी संस्कृति की पहचान नागपुरी संगीत को झारखंड से बाहर ले वैश्विक पहचान दिला सकेंगे। सोशल मीडिया के जरिए कमाई की बात पूछने पर 23 साल के संतोष कुमार उर्फ साहब नागपुरी बताते हैं कि यूट्यूब पर प्रशंसकों की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है। इससे कमाई तो हो रही है लेकिन संगीत वीडियो तैयार करने में खर्च भी काफी होता है। यूट्यूब से भी वाच टाइम के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं। यानि अगर आपने वीडियो देखना शुरू किया लेकिन पूरा नहीं देखा तो जितना देखा पेमेंट भी उतने के हिसाब से होगा। करनडीह में अपना स्टूडियो भी खोल रखा है। महीने-दो महीने लग जाते हैं एक म्युजिक वीडियो तैयार करने में। पॉपुलरिटी के बारे में उन्होंने कहा कि हमें ट्रेंड को देखते हुए चलना पड़ता है। पंजाबी संगीत की लोकप्रियता बढ़ने का एक कारण यह भी रहा कि इसके साथ वेस्टर्न म्यूजिक के साथ फ्यूजन का प्रयोग किया गया। नागपुरी संगीत को भी युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए फ्यूजन संगीत तैयार कर रहे हैं। भविष्य की योजना के बारे में बताया कि विदेशों में रह रहे झारखंडी लोगों की ओर से आमंत्रण मिल रहा है। अगले वीडियो की शूटिंग विदेश में करने का इरादा है। तीर जइसन गुइयां.., जीना मोके तोर बिन, महुआ, सजनी सिया आदि गानों को लाखों लोग देख चुके हैं। टाटा स्काई के पैकेज शो में भी इनके गानों को जगह मिली है।

chat bot
आपका साथी