एनएच 33 पर बड़ा हादसा, बाराती गाड़ी पलटने से दो की मौत, आधा दर्जन घायल

Accident on nh 33. रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच33) पर बड़ा हादसा हुआ है। बाराती गाड़ी पलटने से दूधमुंही बच्ची समेत दो की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 10:38 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 10:38 AM (IST)
एनएच 33 पर बड़ा हादसा, बाराती गाड़ी पलटने से दो की मौत, आधा दर्जन घायल
एनएच 33 पर बड़ा हादसा, बाराती गाड़ी पलटने से दो की मौत, आधा दर्जन घायल

जमशेदपुर/ चांडिल, जेएनएन। दुर्घटना के लिए कुख्यात रांची-टाटा राष्‍ट्रीय राजमार्ग (एनएच33) पर बड़ा हादसा हुआ है। बाराती गाड़ी पलटने से दूधमुंही बच्ची समेत दो की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना शनिवार अहले सुबह चांडिल थाना इलाके के नारगाडीह गांव के समीप हुई। मृतक की पहचान गोवर्धन मुंडा 40 वर्ष एवं एक वर्षीय बच्ची गुरुवारी सिंह के रूप में हुई है। दोनों तमाड़ के रांगामाटी के रहनेवाले थे और रिश्तेदार के यहां आए थे।

नारगाडीह गांव के निवासी मोहन सिंह मुंडा की पुत्री सुशीला मुंडा की शादी पश्चिम बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र के बामनडीह के सुखराम मुंडा से गुरुवार को हुई थी। शादी के बाद समाज में समधी मिलन की रस्म होती है।  इसी में शामिल होने के लिए नारगाडीह गांव से करीब 25 लोग जिसमें महिलाएं अधिक थी बामनडीह गांव के लिए गए थे। सभी लोग दो गाड़ियों में सवार होकर गए थे। एक गाड़ी तो पहले पहुंच गई थी। दुर्घटना दूसरी टाटा मैजिक के साथ घटी। शनिवार सुबह तीन बजे गांव से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर पहुंचकर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में तो दो की मौत हो गई।

 घटना के बाद मृतक के घर पर पसरा सन्नाटा।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

घायल होनेवालों में विवाहिता सुशीला की मां खेरोदा सिंह मुंडा उम्र 55 वर्ष, बिंदु सरदार, मानिक सरदार, दीपक सरदार, राजू सिंह, राकेश सिंह सरदार, राजा सिंह सरदार, रतन सिंह सरदार, लकी सिंह, उमेश सिंह एवं अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस ने तमाम घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की गाड़ी का चालक काफी तीव्र गति से गाड़ी चला रहा था। उसे कई बार मना किया गया लेकिन वह नहीं माना। तेज गति ही हादसे की मुख्य वजह बनी।

गांव में छाया मातम।

chat bot
आपका साथी