चांडिल डैम के दो गेट खोले गए, स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ा Jamshedpur News

चांडिल डैम का जलस्तर बढऩे के बाद दो रेडियल गेट को आधा-आधा मीटर खोल दिया गया है। इसमें से एक गेट बुधवार को को दूसरा गुरुवार को खोला गया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:14 PM (IST)
चांडिल डैम के दो गेट खोले गए, स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ा Jamshedpur News
चांडिल डैम के दो गेट खोले गए, स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ा Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । चांडिल डैम का जलस्तर बढऩे के बाद दो रेडियल गेट को आधा-आधा मीटर खोल दिया गया है। इसमें से एक गेट बुधवार को को दूसरा गुरुवार को खोला गया। फिलहाल डैम का जलस्तर 180.70 मीटर है। कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि डैम से कुल 238.71 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इनमें दो रेडियल गेट से 201.92 क्यूमेक और दो स्यूलिश गेट से 16.26 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। इसके अलावा केनाल से 20.53 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। डैम का फाटक खोलने के कारण स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ गया है।

chat bot
आपका साथी