जमशेदपुर: मामा बना कंस, कुरकुरे खिलाने के बहाने कर दिया भांजे का कत्ल

मामा ने अपने तीन साल में भांजे की हत्या कर दी और शव को क्षत-विक्षत कर फेंक कर चलता बना। मामा कुरकुरे खिलाने के बहाने बच्चे को घर से ले गया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 03:40 PM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 03:40 PM (IST)
जमशेदपुर: मामा बना कंस, कुरकुरे खिलाने के बहाने कर दिया भांजे का कत्ल
जमशेदपुर: मामा बना कंस, कुरकुरे खिलाने के बहाने कर दिया भांजे का कत्ल

जमशेदपुर, जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां एक मामा ने अपने तीन साल में भांजे की हत्या कर दी और शव को क्षत-विक्षत कर फेंक कर चलता बना। मामा कुरकुरे खिलाने के बहाने बच्चे को घर से ले गया था। पुलिस ने गुरुवार को बच्चे का शव बरामद किया।

बच्चे का शव मिलते ही घर में मातम पसर गया। लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि मासूम के लिए उसका मामा हैवान क्यों बन गया। हत्यारे मामा को पुलिस तलाश रही है। वह फरार चल रहा है। उसका मोबाइल लोकेशन दूसरे राज्य में मिला है। मासूम शुभम शौर्य उर्फ ओम कदमा के रामजनमनगर के रोड नंबर छह निवासी धर्मेंद्र मिश्रा का पुत्र था। धर्मेंद्र बिष्टुपुर स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

मामा करता है गार्ड का काम

अभिषेक झा उर्फ मुन्ना। इसी पर है भांजे की हत्या का आरोप।

बताते हैं कि आदित्यपुर बाबा कुटी निवासी मामा अभिषेक झा उर्फ मुन्ना कदमा में ही ईसीसी फ्लैट में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। वह बुधवार को घर पहुंचा और बच्चे के साथ खेलने लगा। किसी बात पर बच्चा शिवम रोने लगा तो मामा उसे कुरकुरे खिलाने की बात कह गोद में लेकर घर से निकल गया। शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उसके बाद खोजबीन शुरू हुई। मामा से फोन पर संपर्क नहीं होने पर अनहोनी का शक गहराया तो पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने गुरुवार सुबह आरआइटी थाना इलाके में प्लेटिना सिटी के पास से बच्चे का शव बरामद किया।

दो दिन बाद था शिवम का जन्मदिन

दो दिन बाद 15 दिसंबर को शिवम का तीसरा जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। घर में खुशी का माहौल था। शिवम बिष्टुपुर स्थित सेंटर मेरीज प्ले स्कूल में पढ़ता था। इसी बीच मामा ने उसकी जान ले ली। शिवम की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई। बुरी तरह पीटा गया और हाथ-पैर बांधकर पत्थर से कूच-कूचकर हत्या की गई। जब उसका शव मिला तो पाया कि उसके हाथ और पैर टूटे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन को सौंप दिया।

हत्या की वजह पहेली

शिवम की हत्या की वजह अभी पहेली बनी है। परिजनों को समझ में नहीं आ रहा कि उसकी हत्या मामा ने क्यों कर दी। पुलिस का भी कहना है कि हत्यारे मामा की गिरफ्तारी के बाद बच्चे की हत्या की वजह सामने आए। बच्चे की मां ने हालांकि, यह बताया कि हत्या के बाद मामा ने किसी दोस्त को फोन कर बताया कि मैंने बदला ले लिया है। शिवम के परिवार वाले बराबर ताना मारते थे। यह बात उसके दोस्त ने बताई है। 

ये भी पढ़ें: प्यार, अंधविश्वास और प्रतिशोध में पूरे परिवार की बलि, रोंगटे खड़े कर देंगे ये हत्याकांड

chat bot
आपका साथी