खरकई में नहाने गए तीन छात्र डूबे, एक की मिली लाश, दो को तलाश रहे गोताखोर

Mishap in jamshedpur. जमशेदपुर के बागबेड़ा बड़ौदा घाट पर खरकई नदी में तीन छात्र डूब गए। इनके एक की लाश मिली है जबकि दो की तलाश गोताखोर कर रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 01:40 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 01:59 PM (IST)
खरकई में नहाने गए तीन छात्र डूबे, एक की मिली लाश, दो को तलाश रहे गोताखोर
खरकई में नहाने गए तीन छात्र डूबे, एक की मिली लाश, दो को तलाश रहे गोताखोर

जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड के जमशेदपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां खरकई नदी में नहाने गए छह छात्र डूब गए। इनमें तीन को तो स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन तीन डूब गए। हालांकि, बचने की उम्मीदें कायम थी कि लाश नहीं मिली थी। शुक्रवार को गोताखोरों की मदद से एक छात्र की लाश ढूंढ ली गई है जबकि दो की तलाश की जा रही है।

हादसा खरकई नदी के बागबेड़ा बड़ौदा घाट पर हुआ। बताते हैं कि छह छात्र एक साथ निकले और पुल की तरफ बढ़ गए। लौटते हुए एक छात्र पिफसला और सभी संतुलन खो बैठे।  सभी डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने देखा तो दौड़े। तीन को बचा लिया गया, लेकिन तीन बह गए। इनमें एक गोलू उर्फ आदर्श की लाश शुक्रवार को गोताखोरों की मदद से निकाली गई। अभिषेक और सूरज की तलाश जुस्को के गोताखोर कर रहे हैं। सभी छात्र बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती के रहनेवाले थे।

आदित्यपुर में भी दो डूबे

आरआइटी थाना इलाके के प्लैटिनम ग्रीन सिटी के सामने खरकाई नदी में होली खेलने के बाद नहाने गए एक किशोर और उसे बचाने गए सेना के पूर्व जवान की डूबने से मौत गई। नहाने गया सहारा सिटी आदित्यपुर निवासी ऋषभ डूबने लगा। पानी में डूब रहे ऋषभ की बचाओ-बचाओ की गुहार सुनकर बगल में ही नहा रहे सेना के पूर्व जवान संजीव कुमार उसे बचाने बढ़े। हालांकि, उन्‍होंने खुद संतुलन खो दिया और डूब गए। इससे दोनों की मौत हो गई। संजीव कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात थे। मृतक संजीव कुमार के दोस्तों ने बताया कि वह नदी में नहाने गए थे। इसी बीच एक किशोर पानी में डूब रहा था। जिसे संजीव बचाने गए, लेकिन खुद डूब गए। 

chat bot
आपका साथी