पति को छोड़ प्रेमी संग फरार महिला का शव बरामद

चाकुलिया थाना क्षेत्र के सरडीहा पंचायत अंतर्गत बांकसोल गांव में पुलिस ने बुधवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया। मृतका इंदु मुर्मू (25) अपने पति को छोड़कर पड़ोस के कथित प्रेमी के साथ बीते शनिवार को घर से भाग गई थी..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:00 AM (IST)
पति को छोड़ प्रेमी संग फरार महिला का शव बरामद
पति को छोड़ प्रेमी संग फरार महिला का शव बरामद

संवाद सूत्र, चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के सरडीहा पंचायत अंतर्गत बांकसोल गांव में पुलिस ने बुधवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया। मृतका इंदु मुर्मू (25) अपने पति को छोड़कर पड़ोस के कथित प्रेमी के साथ बीते शनिवार को घर से भाग गई थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रंजीत उरांव पुलिस बल के साथ बांकसोल पहुंचे। गांव से सटे काजू जंगल में एक पेड़ के नीचे पड़ी महिला के शव को बरामद कर चाकुलिया लाया गया। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, बांकसोल निवासी हारा मुर्मू ने पहली पत्नी की मौत के बाद बहरागोड़ा प्रखंड के बेनासोली गांव निवासी इंदु मुर्मू के साथ दूसरी शादी की थी। इंदु रिश्ते में उसकी साली लगती थी, जिसकी उम्र हारा से तकरीबन आधी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, बेमेल शादी होने के कारण दोनों के बीच का रिश्ता कभी भी ठीक से नहीं रहा। इस बीच पड़ोस में रहने वाले युवक गंगू सोरेन के साथ इंदु का संपर्क हो गया। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा। गत शनिवार की रात दोनों घर से भाग गए थे। रात भर जंगल में रहने के बाद रविवार की सुबह गंगू पत्नी के रूप में इंदु को अपने घर ले आया था। लेकिन उसकी मां एवं परिवार के अन्य लोगों ने इस रिश्ते का विरोध किया। बताया जा रहा है कि प्रेमी के घर से भगाए जाने के बाद इंदु वापस जंगल की तरफ चली गई। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। दो दिन बाद गंगू उसे ढूंढते हुए जब काजू जंगल की तरफ गया, तो वहां पेड़ से लटकते हुए पाया। हालांकि जब बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पेड़ के नीचे पड़ा था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर इंदु ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की तो फिर शव को उतारा किसने? पुलिस भी इस बिदु पर छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी