कहीं पिकनिक तो कहीं डीजे की धुन पर थिरके युवा

नए साल का लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Jan 2022 06:33 AM (IST) Updated:Sun, 02 Jan 2022 06:33 AM (IST)
कहीं पिकनिक तो कहीं डीजे की धुन पर थिरके युवा
कहीं पिकनिक तो कहीं डीजे की धुन पर थिरके युवा

मुसाबनी : नए साल का लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। विभिन्न जगहों पर रात भर आतिशबाजी होती रही। डीजे के धुन पर युवक थिरकते रहे। रात 12:00 बजे के बाद लोग एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने लगे। शनिवार को लोगों ने नया साल में पूजा अर्चना करने मंदिरों में पहुंचे। वहीं बेनाशोल स्वर्ण रेखा नदी घाटी व पम्पू घाट में कई लोगों ने नए साल में पिकनिक का मजा लिया। बाकड़ा नदी किनारे, मटियालडीह एवं बेनाशोल स्वर्णरेखा नदी किनारे पिकनिक मनाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग अपने-अपने ढंग से नए वर्ष

का जश्न मनाने में जुटे रहे। मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पिकनिक स्पोर्ट का निरीक्षण किया। इस क्रम में वे शनिवार को बेनाशोल स्वर्ण रेखा नदी तट पहुंचकर पिकनिक मना रहे लोगों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की चेतावनी दी। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य पिकनिक स्पॉट का भी निरीक्षण किया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश सैलानियों को दिया। मुसाबनी अस्पताल चौक पर अनलिमिटेड बॉयज क्लब द्वारा नए वर्ष के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई थी। डीजे की धुन पर शुक्रवार रात से शनिवार दिनभर युवा थिरकते नजर आए। संकट मोचन हनुमान मंदिर, मेड़िया काली मंदिर, विश्वनाथ मंदिर आदि में शनिवार सुबह से हीं पूजा-अर्चना करने वाले सैकड़ों भक्तों की भीड़ मंदिरों में जुटी रही। युवकों की टोली पिकनिक मनाने की तैयारी में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। लोगों ने कहा कि कोरोना के बाद यह साल लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा। पिकनिक स्पॉट शनिवार को लोगों की मौजूदगी से गुलजार रहा। पुलिस सभी पिकनिक स्पॉट पर मुस्तैद दिखी।

chat bot
आपका साथी