Chaibasa, Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा में दिल दहलाने वाली घटना, पुआल की झोपड़ी में लगी आग; युवक जिंदा जला

youth burnt alive in Chaibasa. कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम जिले से दिल दहलाने वाली खबर है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तांबो में पुआल की झोपड़ी में आग लग जाने के कारण 25 वर्षीय डोबरो देवगम उर्फ ठाकुर की मौत हो गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 06:26 PM (IST)
Chaibasa, Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा में दिल दहलाने वाली घटना, पुआल की झोपड़ी में लगी आग; युवक जिंदा जला
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। तबतक युवक जल चुका था।

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम), जेएनएन। कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम जिले से दिल दहलाने वाली खबर है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तांबो में पुआल की झोपड़ी में आग लग जाने के कारण 25 वर्षीय डोबरो देवगम उर्फ ठाकुर की मौत हो गई। घटना शनिवार रात को घटी ।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गंजेड़ी था। अक्सर नशे में रहता था। सिगरेट का भी आदी था। शनिवार की रात को वह पुआल की झोपड़ी में सोने के लिए चला गया। संभवतः सिगरेट पीने के बाद शेष बचे सुलगते सिगरेट को पुआल में फेंक दिया होगा। जिस कारण पुआल से बनी झोपड़ी में आग लग गई। नशे में रहने के कारण उसे पता ही नहीं चला होगा और झोपड़ी की अंदर ही जलकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब आग की लपटों को देखा तो काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद आग को काबू किया गया। तब तक युवक की आग से जलकर मौत हो चुकी थी।

होगी फॉरेंसिक जांच

इसकी सूचना पर रात में ही थाने की पुलिस वहां पहुंची गई और मामले की जानकारी लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शव के अत्यधिक जल जाने के कारण सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने फॉरेंसिक जांच के लिए जमशेदपुर भेज दिया।

दो बच्चे जल गए थे जिंदा

पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना इलाके के असुरा गांव में कुछ दिन पूर्व पुआल में लगी आग में जलकर दो मासूम की मौत हो गई थी। मृतकों में ढाई साल का रोहन गोप और तीन साल का राजवीर गोप शामिल था। दोनों चचेरे भाई थे। पुआल में जल रहे बच्चे बचाने के लिए चीख-चिल्ला रहे थे मगर गांव वालों के कान तक उनकी आवाज नहीं पहुंच पायी और दोनों बच्चे देखते ही देखते आग में पूरा जल गए। रोहन गोप के पिता शिबो गोप ने बताया था कि घर से करीब 50 फीट की दूरी पर पुआल का घर बना रखा था। वो बगान में पानी डालने गए थे। रोहन की मां मजदूरी करने चाईबासा आयी हुई थी। इसी दरम्यान रोहन और पड़ोस में रह रहे भाई राम अवतार गोप का बेटा राजवीर माचिस लेकर पुआल घर की ओर खेलने निकल गए। संभवत: खेल- खेल में दोनों ने माचिस से तीली जलाकर जमीन पर फेंक दी होगी। इसी से पुआल में आग पकड़ ली। पुआल घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख हम लोग घटनास्थल की ओर गये। काफी कोशिशों के बाद आग बुझाकर दोनों बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया। देखा कि दोनों पूरी तरह जल गये थे। रोहन की मौत हो चुकी थी जबकि राजवीर की सांस चल रही थी। अस्पताल लाने के क्रम में राजवीर ने भी दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी