Breaking: बैंक आफ इंडिया के स्‍टोर रूम में सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली, मौत

Security guard shot himself.बैंक ऑफ इंडिया की डलईकेला शाखा के सुरक्षा गार्ड लम्बोरा गुदुआ ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उसने बैंक के स्टोर रूम ने खुद को गोली मारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 12:53 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 12:53 PM (IST)
Breaking: बैंक आफ इंडिया के स्‍टोर रूम में सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली, मौत
Breaking: बैंक आफ इंडिया के स्‍टोर रूम में सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली, मौत

जमशेदपुर, जेनएन। झारखंड के कोल्‍हान से एक एक बड़ी खबर है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बैंक के गार्ड ने खुद को गोली मार ली । उसकी मौत हो गई है। मामला  गोईलकेरा से है। यहां से दैनिक जागरण के संवाददाता मनोज ने बताया है कि  बैंक ऑफ इंडिया की डलईकेला  शाखा के  सुरक्षा गार्ड  लम्बोरा गुदुआ ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उसने पूर्वाह्रन 11.50 बजे बैंक के स्टोर रूम ने  खुद  को गोली मार ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। बैंक की ओर से सूचना के बाद थाना प्रभारी विकास कुमार घटनास्‍थल पर पहुंचे और तहकीकात शुरू की। 

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ने रहे हमारे साथ ... 

chat bot
आपका साथी