Ram temple : जनवरी तक बन जाएगा भव्य राम मंदिर, सीएम ने लिया निर्माण कार्य का जायजा

जनवरी 2020 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 07 Jun 2019 01:36 PM (IST) Updated:Fri, 07 Jun 2019 01:36 PM (IST)
Ram temple :  जनवरी तक बन जाएगा भव्य राम मंदिर, सीएम ने लिया निर्माण कार्य का जायजा
Ram temple : जनवरी तक बन जाएगा भव्य राम मंदिर, सीएम ने लिया निर्माण कार्य का जायजा

जमशेदपुर, जेएनएन। जनवरी 2020 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया और निर्माण समिति को जल्द निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार शाम से जमशेदपुर में हैं। पश्चिमी सिंहभूम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद देर शाम वे जमशेदपुर आ गए थे। शुक्रवार को पूर्वाह्रन मुख्यमंत्री रघुवर दास सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर के बगल में बन रहे भव्य राम मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने काम करा रहे कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया।

 मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेते मुख्यमंत्री रघुवर दास। 

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि जनवरी माह में  भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, मंटू सिंह आदि उपस्थित थे l 15 से 20 मिनट तक मुख्‍यमंत्री ने सूर्य मंदिर में भी भ्रमण किया और उसके बाद एग्रिको स्थित अपने आवास पर लौटे जहां आम जनता से मिल रहे हैं l

बूथ कमेटी को सम्मानित करेंगे सीएम

 मुख्यमंत्री रघुवर दास का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। 

भाजपा पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन शुक्रवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल शाम छह बजे होगा। इसमें 293 बूथों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव में पूरे देश के साथ साथ जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में जीत की खुशी में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जाना है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सर्वाधिक मतदान वाले 14 बूथों के कमेटी को सम्मानित और पुरस्कृत करेंगे। मुख्यमंत्री यहां कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी