रैली निकाल बुलंद किया प्लास्टिक हटाओ-दुनिया बचाओ का नारा

इनर व्हील क्लब की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें दो स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान प्लास्टिक हटाओ-दुनिया बचाओ का नारा बुलंद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 05:33 PM (IST)
रैली निकाल बुलंद किया प्लास्टिक हटाओ-दुनिया बचाओ का नारा
रैली निकाल बुलंद किया प्लास्टिक हटाओ-दुनिया बचाओ का नारा

जेएनएन, जमशेदपुर : प्लास्टिक आज देश-दुनिया की बड़ी समस्या बन गई है। सूबे झारखंड के जमशेदपुर में प्लास्टिक के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया गया है, बावजूद इसके इसका प्रचलन बंद नहीं हुआ है। दुकानों में पुलिस-प्रशासन की नजरें बचाकर इस्तेमाल हो रहा है। प्लास्टिक को लेकर संगठनों की ओर से भी अभियान चलाए जा रहे हैं और आम लोगों के साथ दुकानदारों को प्लास्टिक के इस्तेमाल के नुकसान से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को प्लास्टिक हटाओ, दुनिया बचाओ के संदेश के साथ इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के सदस्यों ने कदमा में एक रैली का आयोजन किया। इस रैली मे बेल्डीह चर्च और बाल कल्याण विद्या मंदिर स्कूल के ेछात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।

छात्र-छात्राओं ले कई तरह के पोस्टर और स्लोगन के साथ यह रैली निकाली। रैली के दौरान क्लब के सदस्य तथा बच्चों ने सब्जी विक्रेताओं को कागज के थैले दिए। गौर करनेवाली बात यह रही कि इन थैलों को बच्चों ने स्कूल में खुद से बनाया था।

क्लब के सदस्यो ने बताया कि प्लास्टिक हमारी धरती एवं पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है और इससे हमारी धरती को कितना ज्यादा नुकसान हो रहा है,यह सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है। सभी सब्जी विक्रेता ने कहा कि वे सभी लोग कभी भी प्लास्टिक के थैले का उपयोग नहीं करेंगे। सबों ने कागज के थैले के लिए अनुरोध किया। क्लब की तरफ से एक हजार थैले बांटे गए।

इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट अमिता सिन्हा, सेक्रेटरी निभा मिश्रा, मौसमी राय, पूरबी घोष,स्कूल की शिक्षिका रश्मि, प्रेम, प्रियाए रिचा, महिमा, फेलिसिता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी