गहरे किए जाएं शहर के बचे हुए तालाब

बरसात का पानी बचाने और भूगर्भ जल के रीचार्ज के लिए शहर के बचे हुए तालाबों को गहरा किया जाए। इन तालाबों का सौंदर्यीकरण हो। साथ ही नए तालाब भी खोदे जाएं। शहर में कई तालाब अभी भी ऐसे हैं जो गंदे हैं। इनका पानी गंदा है। अगर इनकी सफाई करा दी जाए तो इसमें न केवल बरसात का पानी संचित होगा बल्कि देखने में भी अच्छा लगेगा। साथ ही सरकार को भी मैदान व पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग करना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:34 AM (IST)
गहरे किए जाएं शहर के बचे हुए तालाब
गहरे किए जाएं शहर के बचे हुए तालाब

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बरसात का पानी बचाने और भूगर्भ जल के रीचार्ज के लिए शहर के बचे हुए तालाबों को गहरा किया जाए। इन तालाबों का सौंदर्यीकरण हो। साथ ही नए तालाब भी खोदे जाएं। शहर में कई तालाब अभी भी ऐसे हैं जो गंदे हैं। इनका पानी गंदा है। अगर इनकी सफाई करा दी जाए तो इसमें न केवल बरसात का पानी संचित होगा बल्कि, देखने में भी अच्छा लगेगा। साथ ही सरकार को भी मैदान व पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग करना होगा। ये बातें मानगो के बुद्धिजीवियों ने दैनिक जागरण कार्यालय में कितना कितना पानी अभियान के तहत जल संवाद में कहीं।

---

इस्लाम में पानी की बर्बादी रोकने की सख्त हिदायत है। पानी बर्बाद करने वाले को गुनहगार बताया गया है। इसलिए हमें घरों में भी पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। नमाज से पहले वजू में पानी कम खर्च किया जाता है। देश में जल संकट की आहट है। हम अगर अभी होशियार नहीं हुए तो आने वाले समय में पानी नहीं मिलेगा।

फातमा शाहीन, भाजपा नेत्री, सहारा सिटी मानगो

--

हमें जल की बर्बादी घर से ही रोकनी चाहिए। महिलाओं को किचन में पानी कम खर्च करना चाहिए। अक्सर बच्चे नल खोल देते हैं। पानी बहता रहता है। इसे रोकना होगा। बच्चों को भी पानी की बर्बादी रोकने के लिए समझाना होगा। हम सबको अपने मोहल्लों में आपस में बैठ कर मीटिंग कर जल की बर्बादी रोकने पर चर्चा करनी चाहिए।

सलमा खातून, जवाहर नगर

-

पानी बेहद जरूरी है। इसकी कद्र करनी चाहिए। पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। इसके लिए हम पानी का दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। आरओ के पानी को बचा कर उसे गमले में डाल सकते हैं। इससे बर्तन धो सकते हैं। इसी तरह, कपड़ा धोने में पानी की बर्बादी रोकनी होगी। अपार्टमेंट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग करनी चाहिए।

ताहिरा बानो, जाकिर नगर

----

इस्लाम ने पानी की कद्र बताई है। पानी बर्बाद करना सख्त मना है। पाक रहने के लिए पानी की जरूरत है। इसलिए पानी को बचाना होगा। अपार्टमेंट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग होनी चाहिए। हम पानी बचाएंगे तो किसानों को पानी मिलेगा और खेती हो सकेगी। साथ ही टंकियों में अलार्म लगाना चाहिए।

डा. मो. ताहिर हुसैन, निदेशक, हिद आइटीआइ

------------------------

पानी की बर्बादी रोकने के लिए शावर से नहाना बंद कर देना चाहिए। बाल्टी में पानी भर कर नहाएं। शावर से नहाने से काफी पानी बर्बाद होता है। पेड़-पौधे में पानी पाइप से नहीं डालें बल्कि वाटर कैनन का इस्तेमाल करें। जो लोग पैदल दूर जाकर पानी लाते हैं उन्हें ही इसकी कद्र पता होती है।

अंजना कुमारी, सुभाष कॉलोनी

--

कई लोगों के दिन की शुरुआत ही पानी की बर्बादी से होती है। टैप खोल कर ब्रश करने में ही छह लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। इस तरह, दिन भर में इंसान तकरीबन 1000 लीटर पानी बर्बाद कर देता है। लोग अपनी टंकी में पानी चढ़ाते हैं। टंकी भरने के बाद बहती रहती है। इससे भी खूब पानी बर्बाद होता है।

फरहान, आजादनगर मानगो

--

पानी साफ रखें। इसकी बर्बादी रोकें। तालाब में लोग कचरा डाल देते हैं। इससे पानी गंदा हो जाता है और बर्बाद हो जाता है। अगर तालाब साफ-सुथरा रहेगा तो वहां का पानी प्रयोग में लाया जा सकता है। गंदा पानी किसी काम का नहीं होता। इसलिए, प्रशासन को चाहिए कि शहर में जो तालाब हैं उनकी सफाई की जाए।

मो. शोएब, आजाद बस्ती

chat bot
आपका साथी