ओमप्रकाश चुने गए झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्‍यक्ष, जमशेदपुर से रांची तक बधाई का सिलसिला Jamshedpur News

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की चुनावी प्रक्रिया रविवार को जारी रही जिसमें कोल्हान के 389 सदस्यों ने मतदान किया।

By Edited By: Publish:Mon, 13 Jan 2020 06:25 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2020 09:11 AM (IST)
ओमप्रकाश चुने गए झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्‍यक्ष, जमशेदपुर से रांची तक बधाई का सिलसिला  Jamshedpur News
ओमप्रकाश चुने गए झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्‍यक्ष, जमशेदपुर से रांची तक बधाई का सिलसिला Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। झारखंंड मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने शहर से समाज के कई लोग रांची गए हैं। मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के चुनाव में रविवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में मतदान हुआ था, जहां पूरे कोल्हान के मतदाता आए थे। चुनाव के बाद मतपेटी लेकर कोल्हान प्रभारी समेत चुनाव समिति के सदस्य रांची गए थे। वहां सोमवार को मतगणना हुई, जिसमें बसंत मित्तल को हराकर ओमप्रकाश अग्रवाल विजयी हुए। इस बार दोनों उम्मीदवार रांची के थे, जबकि इससे पहले जमशेदपुर के निर्मल काबरा प्रदेश अध्यक्ष थे।

इसके पूर्व रविवार को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की चुनावी प्रक्रिया रविवार को जारी रही, जिसमें कोल्हान के 389 सदस्यों ने मतदान किया। बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में सुबह 11 से शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चली, जिसमें पूर्वी सिंहभूम के 334, पश्चिमी सिंहभूम के 47 और सरायकेला-खरसावां के आठ सदस्यों ने मतदान किया।

यह चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए हुआ जिसमें रांची के ओमप्रकाश अग्रवाल व बसंत मित्तल के बीच ही कड़ी टक्‍कर मानी जा रही थी। प्रमंडलीय चुनाव पदाधिकारी (कोल्हान) संतोष अग्रवाल ने बताया कि कोल्हान में कुल 718 मतदाता हैं, लेकिन 389 ने ही मतदान किया। इस प्रकार झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन में सत्र 2019-21 के चुनाव में झारखंड के सभी प्रमुख शहरों में कुल 1531 वोट डाले गए।

सभी स्थानों से मतपेटियां रांची भेजी जा रही है, जहां सुबह 10 बजे से मतगणना होगी। चुनाव परिणाम दोपहर बाद आने की संभावना है। संतोष अग्रवाल ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों ने जमशेदपुर में भी जनसंपर्क किया था। अबतक प्रांतीय अध्यक्ष जमशेदपुर के निर्मल काबरा थे।

कहां कितना मतदान

कोल्हान प्रमंडल : 389 संथाल प्रमंडल : 192 पलामू प्रमंडल : 34 राची प्रमंडल : 468 धनबाद प्रमंडल : 273 हजारीबाग प्रमंडल : 175

chat bot
आपका साथी