पूर्वी सिंहभूम के घोड़ाबांधा में शौचालय घोटाला करने वाले जाएंगे जेल

Scam. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने शौचालय घोटाले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश उपविकास आयुक्त को दिए है।

By Edited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:00 AM (IST)
पूर्वी सिंहभूम के घोड़ाबांधा में शौचालय घोटाला करने वाले जाएंगे जेल
पूर्वी सिंहभूम के घोड़ाबांधा में शौचालय घोटाला करने वाले जाएंगे जेल

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के पश्चिमी घोड़ाबांधा पंचायत में हुए शौचालय घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य योगेंद्र पासवान ने सोमवार को उपायुक्त अमित कुमार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में हुई बैठक में शौचालय घोटाले का मुद्दा उठाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद उपायुक्त ने इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई के आदेश उपविकास आयुक्त को दिए हैं।

आयोग के सदस्य योगेंद्र पासवान ने प्रशासन के साथ हुई बैठक में अनुसूचित जाति के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। पश्चिमी घोड़ाबांधा में शौचालय घोटाले की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि इस पंचायत में दलितों के शौचालय नहीं बन पाए हैं। दो साल में लाभुकों को एक किस्त ही दी गई है। शौचालय की जगह महज गड्ढे खुदे हुए हैं। मामले में मुखिया और जलसहिया पर आरोप है। इसकी जांच बीडीओ कर चुके हैं। उपायुक्त ने योगेंद्र पासवान को बताया कि इस मामले को वो गंभीरता से देख रहे हैं। उन्होंने उपविकास आयुक्त को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अत्याचार निवारण केस में दोषी को दिलाएं सजा

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य योगेंद्र पासवान ने अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की समीक्षा की। जिले में 14 मामले चल रहे हैं। इनमें से 10 मामलों का सुपरविजन करने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट जमा कर दी है। इन मामलों में पीड़ितों को मुआवजा भी दे दिया गया है। चार मामलों में कार्रवाई चल रही है। योगेंद्र पासवान ने वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे से इन मामलों को जल्द निपटाने को कहा। उन्होंने कहा कि उनका मकसद पीड़ितों को मुआवजा दिलाना ही नहीं है बल्कि इन मामलों में दोषियों को सजा मिले और पीड़ितों को इंसाफ। इसलिए पुलिस को चाहिए कि वो इन मामलों में अधिक से अधिक चार्जशीट दाखिल करें।

chat bot
आपका साथी