घाटशिला में अपराधियों के बढ़े हौसले, घर में घुसकर हथियार के दम पर की डकैती, आलमारी तोड़कर मचाई लूटपाट

घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी पंचायत के बड़ाजुड़ी गांव में लूट के इरादे से आए अपराधी घर की छत से अंदर घुसे। वे पिस्‍तौल चाकू से लैस थे। परिवार के सदस्‍यों को एक कमरे में बंद कर उन्‍होंने लूट को अंजाम दिया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 15 Dec 2022 03:30 PM (IST) Updated:Thu, 15 Dec 2022 03:30 PM (IST)
घाटशिला में अपराधियों के बढ़े हौसले, घर में घुसकर हथियार के दम पर की डकैती, आलमारी तोड़कर मचाई लूटपाट
लूट के बाद सामने आकर बयान देते घर के लोग

घाटशिला, जासं। घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले बढ़े नजर आ रहे है। अपराध की गतिविधियों पर नकेल कसने में पुलिस नाकाम दिख रहीं है। ताजा मामला घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी पंचायत के बड़ाजुड़ी गांव का है। जहां आरएमपी चिकित्सक के घर में देर रात अपराधकर्मियों ने घुस कर परिजनों को कमरे में बंद कर हथियार के दम पर डकैती की घटना को अंजाम दिया।

पद्मश्री संतोष यादव ने फिर दिखाया दृढ़ संकल्प, पिता के निधन की खबर मिलने पर भी बच्चों संग किया संवाद

घर की छत से अंदर घुसे 10-12 डकैत

अपराधकर्मी 10 से 12 की संख्या में थे। घर की छत से अपराधकर्मी अंदर घुसे। उसके बाद पिस्तौल व चाकू दिखाकर घर के 5 सदस्यों को कमरें में बंद कर दिया। घर के पुरुषों को कपड़े से बांध दिया गया। इसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। आलमारी तोड़कर सोने की जेवरात लूट लिए गए, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई। वहीं, दवा काउंटर में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये कैश लूट लिए गए।

रेलवे का ट्रैकमैन को झटका, दफ्तर वाले बाबू बनने का सपना रहेगा अधूरा, दूसरे विभागों में ट्रांसफर पर लगाई रोक

डकैतों ने घर की महिला सदस्‍य के सिर पर लाठी से किया वार

अपराधकर्मियों ने घर की महिला सदस्य पुष्पा महतो के सिर पर लाठी से मारकर घायल कर दिया। घटना के वक्त घर में ईश्वर महतो, हिमाद्री महतो, राहुल महतो, ईश्वर चन्द्र महतो, तड़ित महतो शामिल थे। सभी को घर के कमरे में बंद कर दिया गया था। पहले सुबह घटना की जानकारी घाटशिला थाना को दी गई। एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, थाना प्रभारी शंभु गुप्ता दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना के सारे पहलुओं की जांच की। थाना प्रभारी शंभु गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

आज सिकंदराबाद और 16 दिसंबर को हैदराबाद के लिए चलेगी वन वे स्पेशल ट्रेन, जानें आपके स्टेशन का टाइम टेबल

chat bot
आपका साथी