Lockdown Violation in Jamshedpur : लाॅकडाउन की अनदेखी पडी महंगी, 170 लोगों से वसूला 1.17 लाख जुर्माना

Lockdown Violation in Jamshedpur कोरोना पर काबू पाने के मकसद से लाॅकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। लोगों से पूछताछ हो रही है एवं जुर्माना भी वसूला जा रहा है। बावजूद इसके लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 11:47 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 11:47 AM (IST)
Lockdown Violation in Jamshedpur : लाॅकडाउन की अनदेखी पडी महंगी, 170 लोगों से वसूला 1.17 लाख जुर्माना
170 लोगों के खिलाफ यातायात पुलिस ने दंडात्मक कार्रवाई की।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना पर काबू पाने के मकसद से लाॅकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। लोगों से पूछताछ हो रही है एवं जुर्माना भी वसूला जा रहा है। बावजूद इसके लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे। जमशेदपुर शहर के 33 चेकिंग प्वाइंट पर रविवार को चेकिंग अभियान में 170 लोगों के खिलाफ यातायात पुलिस ने दंडात्मक कार्रवाई की।

सबों से एक लाख 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 13 भारी वाहनों से भी जुर्माना की वसूली की गई। यातायात डीएसपी बबन सिंह ने बताया कि बिष्टुपुर थाना यातायात पुलिस ने बिना मस्क के 11 और लॉकडाउन का उल्लंघन करते 26 लोगों को पकड़ा। चार लोग यातायात नियमों के विरुद्ध वाहन चलाते पकड़े गए। 41 लोगों से 23 हजार 500, साकची थाना क्षेत्र में 3 लोग बिना हेलमेट, 11 लोगों को बिना मास्क के और 24 लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़ा गया।  इसके अलावा मानगो से बिना मास्क के 3 लोग पकड़े गए। 9 लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करते, जबकि 7 लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया।  कुल 19 लोगों से 23 हजार का जुर्माना वसूला गया।

बिना मास्क के कार में परिवार के साथ जा रहा व्यक्ति सिटी एसपी से उलझा

टेल्को थाना क्षेत्र नीलडीह गोलचक्कर पर रविवार शाम उस समय राहगीरों की भीड़ लग गई जब कार सवार एक व्यक्ति जो बिना मास्क के था चेकिंग प्वाइंट पर रोके जाने पर सिटी एसपी, ट्रैफिक डीएसपी और पुलिसकर्मियों से उलझ गया। अपनी गलती को वह मानने को तैयार नहीं था। मास्क नहीं होने का कारण पूछे जाने पर कहा वह बिना मास्क के ही रहता है। जुर्माना देने को कहे जाने पर जुर्माना भी देने से इंकार कर दिया। उसके साथ पत्नी और पुत्री भी थे। बाद में उसकी कार को जब्त कर पुलिस ने टेल्को थाना भिजवा दिया। इससे पहले कार वाले को दूसरी वाहन का इंतजाम कर जाने को कहा गया। कार चालक और उसके परिवार के लोग चेकिंग पर खड़े पुलिस अधिकारियों के नेम प्लेट पर नाम पढ़ते रहे।  गौरतलब है कि हर में 33 चेकिंग प्वाइंट पर हर दिन हेलमेट, मास्क चेकिंग और लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी