Tata Steel:कोविड पाजिटिव होने पर सात दिन होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य

टाटा स्टील के जो कर्मचारी कार्यक्षेत्र में हाई रिस्क क्लोज कांट्रेक्ट ट्रेसिंग या एसिम्टोमैटिक पाए जाते हैं उन्हें भी सात दिनों तक होम आइसोलेशन में रहना होगा। रिपोर्ट निगेटिव होने पर वे ड्यूटी ज्वाइंन कर सकते हैं लेकिन उनकी छुट्टी भी स्पेशल लीव से काटे जाएंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 05:57 PM (IST)
Tata Steel:कोविड पाजिटिव होने पर सात दिन होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य
टाटा स्टील प्रबंधन ने कोविड 19 को लेकर होम आइसोलेशन के नियमों में बदलाव किया है।

जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने कोविड 19 को लेकर टेस्टिंग व होम आइसोलेशन के नियमों में बदलाव किया है। जिसके तहत अब कोई कर्मचारी आरटी-पीसीआर, ट्रूनेट या रैट टेस्ट में पाजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें अगले सात दिनों तक होम आइसोलेशन में रहना है। टाटा स्टील प्रबंधन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सात दिन के बाद यदि संबधित कर्मचारी टेस्ट में निगेटिव व तीन दिनों तक बुखार नहीं रहता है तो ड्यूटी ज्वाइंन कर सकते हैं।

इस दौरान होम आइसोलेशन की अवधि स्पेशल लीव से एडजस्ट किया जाएगा। वहीं, जो कर्मचारी कार्यक्षेत्र में हाई रिस्क क्लोज कांट्रेक्ट ट्रेसिंग या एसिम्टोमैटिक पाए जाते हैं उन्हें भी सात दिनों तक होम आइसोलेशन में रहना होगा। रिपोर्ट निगेटिव होने पर वे ड्यूटी ज्वाइंन कर सकते हैं लेकिन उनकी छुट्टी भी स्पेशल लीव से काटे जाएंगे। यदि कोई कर्मचारी अपने किसी स्वजन के संपर्क में आने से पाजिटिव होते हैं तो उन पर भी यहीं सारे नियम प्रभावी होंगे।

सिम्टोमैटिक होने पर करना होगा रिपोर्ट

यदि कोई कर्मचारी कोविड पाजिटिव होने पर सिम्टोमैटिक होता है तो उन्हें टीएमएच सहित अपने विभाग में रिपोर्ट कर इसकी सूचना देनी होगी। आरटी-पीसीआर में पाजिटिव पाए जाने पर उन्हें होम आइसोलेशन में सात दिनों तक रहना होगा। इस दौरान उनकी छुट्टी स्पेशल लीव से एडजस्ट किए जाएंगे।

टाटा मोटर्स लीव बैंक में जमा हुआ कुल 8811 लीव

 टाटा मोटर्स जनरल आफिस कार्यालय में लीव बैंक कमेटी की बैठक हुई, जिसमें प्रबंधन की ओर से चेयरमैन अजय कुमार आडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। वहीं कमेटी के सचिव अमितेश पांडेय एवं डा. पंकज रावत उपस्थित हुए। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि के तौर पर एचएस सैनी, बीके शर्मा और प्रकाश विश्वकर्मा सम्मिलित हुए। सोमवार को हुई 2022 की पहली बैठक में पिछले वर्ष के पूरी गतिविधियों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। जिसमें यह बात सामने आई कि दिसंबर 2020 में लीव आवंटन के बाद बैंक के पास 4276 लीव शेष था। जनवरी 2021 में सभी सदस्यों से एक-एक दिन का लीव पुन: कलेक्ट किया गया जो कि 5374 हुआ। साथ ही रिकवरी के तौर पर 279 लीव प्राप्त हुआ। वर्ष 2021 के आवंटन के बाद बैंक के पास कुल 8811 लीव जमा है।

लीव के आवेदनों पर विचार

इसके बाद इसमें आए हुए आवेदनों पर विचार करते हुए जयदीप कुमार एक्सल डिवीजन को 63 दिन का लीव दिया गया। राजेश कुमार इंजन डिवीजन को 69 दिन का लीव दिया गया। दिलीप कुमार सिंह एक्सेल डिवीजन को 90 दिन का लीव दिया गया। वर्ष वर्ष 2019 में 22 लोगों को कुल 1279 लीव दिए गए। वर्ष 2020 में चार लोगों के बीच 295 लीव दिया गया था। वहीं वर्ष 2021 में 18 लोगों के बीच 1116 लीव दिया गया है।

chat bot
आपका साथी