डोकलाम विवाद पर छात्रों ने प्रकट की बेबाक राय

डीएवी स्कूल बिष्टुपुर में गुरुवार से संयुक्त राष्ट्र प्रारूप-2017 की श

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Nov 2017 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 02 Nov 2017 07:51 PM (IST)
डोकलाम विवाद पर छात्रों ने प्रकट की बेबाक राय
डोकलाम विवाद पर छात्रों ने प्रकट की बेबाक राय

जापगरण संवाददाता, जमशेदपुर : डीएवी स्कूल बिष्टुपुर में गुरुवार से संयुक्त राष्ट्र प्रारूप-2017 की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन डीएवी एनआइटी के प्राचार्य ओपी मिश्रा व डीएवी बिष्टुपुर की प्राचार्य प्रज्ञा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसमें विभिन्न बोर्ड के 15 स्कूल के छात्र भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को इस कार्यक्रम का समापन होगा। इसमें चीन के आधिपत्य वाली डोकलाम विवाद पर छात्रों ने अपनी बेबाक राय प्रकट की। छात्रों ने इस दौरान आपातकालीन स्थिति पर भी चर्चा की। मौके पर ओपी मिश्रा ने विश्वयुद्ध, संयुक्त राष्ट्र और इसकी महत्ता की जानकारी दी। प्रज्ञा सिंह ने कहा कि वर्तमान में हर व्यक्ति वैश्रि्वक नागरिक है, विश्व बंधुत्व की भावना हम सभी में जरूरी है।

chat bot
आपका साथी