12 पूर्वी सिंहभूम, नौ सरायकेला व पश्चिमी सिंहभूम में एक कोरोना पॉजिटिव Jamshedpur News

बुधवार को कोल्‍हान के तीनों जिलों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 12 सरायकेला में नौ व पश्चिमी सिंहभूम में भी एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 08:28 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 10:34 PM (IST)
12 पूर्वी सिंहभूम, नौ सरायकेला व पश्चिमी सिंहभूम में एक कोरोना पॉजिटिव Jamshedpur News
12 पूर्वी सिंहभूम, नौ सरायकेला व पश्चिमी सिंहभूम में एक कोरोना पॉजिटिव Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। बुधवार को कोल्‍हान के तीनों जिलों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे अधिक 12 कोरोना संक्रमित जमशेदपुर में मिले हैं। सरायकेला जिले में नौ कोरोना संक्रमित मामले पाए गए। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम चार जबकि पश्चिमी सिंहभूम में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। 

2 गोविंदपुर, 1 सीतारामडेरा, 1 बर्मामाइंस, 5 चाकुलिया, 1 बहरागोडा एवं 2 बारीडीह

पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 12  कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हुई है। सभी संक्रमित का ट्रेवल हिस्ट्री है तथा पूर्व में ही संस्थागत क्वारंटाइन में रखे गए थे। संक्रमितों में 2 गोविंदपुर, 1 सीतारामडेरा, 1 बर्मामाइंस, 5 चाकुलिया, 1 बहरागोडा एवं 2 बारीडीह के व्यक्ति शामिल हैं। कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर सभी 12 संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। जमशेदपुर में बुधवार को पाए गए चार कोरोना पॉजिटिव में दो गोविंदपुर के रहनेवाले हैं। ये दोनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। एक संक्रमित सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह का निवासी है। ये सभी इंस्‍टीट़यूशनल क्‍वारंटाइन में थे। तीन पहले से ही टीएमएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे जिनकी जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। 

पूर्वी सिंहभूम में 133 हुई संख्‍या 

बुधवार को मिले कुल 14 मामलों के बाद पूर्वी सिंहभूम में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 133 हो गई है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम में अब कुल मामले 16 हो गए हैं। वहीं कोल्‍हान प्रमंडल के तीसरे जिले सरायकेला खरसावां में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या नौ बढ़कर 15 हो गई है। 

सरायकेला मेें मिले नौ में पांच नीमडीह प्रखंड के 

सरायकेला खरसावां जिला में एक साथ कुल नौ कोरोना के पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं जिसमें पांच नीमडीह प्रखंड, तीन खरसावां प्रखंड व एक गम्हरिया प्रखंड से है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि  नीमडीह से पाये गये पांच मरीजों में चार मरीज पुर्व में चांडिल में पाये गये कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ आये थे व हाई रिस्क में थे जिसके कारण इन्हें क्वारंटाईन किया गया था व स्वाब सैंपल ले कर जांच के लिए भेजा गया था जिसमें ये पॉजिटिव पाये गये हैं जबकि दूसरा एक मरीज विगत 22 मई को वापस लौटा था और वह पॉजिटिव पाया गया है।

सभी प्रवासी मजदूर हैं व क्वारंटाइन में थे। बाकि चार मरीज में खरसावां से तीन व गम्हरिया प्रखंड से एक हैं। दोनों प्रखंड में सभी महिला हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। महिलाएं सभी दिल्ली से 21 मई को वापस आये थे। वापस आने के बाद इन्हें थर्मल स्क्रिनिंग के पश्चात स्टेट क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था और स्वाब सैंपल लिया गया था व  एमजीएम जमशेदपुर जांच हेतु भेजा गया था जहां पॉजिटिव होने की पुष्टी किया गया है। डीसी ने बताया कि जिला में नौ कोरोना पॉजिटिव केस पुष्टि होने के पश्चात जिला स्तर पर गठीत मेडिकल टीम द्वारा पुरी सुरक्षा के साथ मरीजों को जमशेदपुर टीएमएच कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी