दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपितों ने उगले राज, बताया करण व शीतल का ठिकाना

ाबालिग से दुष्कर्म करने और उससे देह व्यापार कराने के मामले में गिरफ्तार सोनारी निवासी रवि और जेम्को निवासी प्रतिमा से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। दोनों ने पुलिस को धंधे से जुड़ी कई जानकारियां दी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 06:35 AM (IST)
दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपितों ने उगले राज, बताया करण व शीतल का ठिकाना
दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपितों ने उगले राज, बताया करण व शीतल का ठिकाना

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : नाबालिग से दुष्कर्म करने और उससे देह व्यापार कराने के मामले में गिरफ्तार सोनारी निवासी रवि और जेम्को निवासी प्रतिमा से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। दोनों ने पुलिस को धंधे से जुड़ी कई जानकारियां दी हैं। उन्होंने पुलिस को मामले में वांटेड रायपुर के करण और झारसुगुड़ा की शीतल के ठिकाने की भी जानकारी दे दी है। करण और शीतल की गिरफ्तारी से उन पुलिस वालों का नाम-पता भी मिल सकता है, जिनपर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। अब मामले की छानबीन को बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) का टारगेट करण और शीतल हैं। इनकी गिरफ्तारी को पुलिस नाबालिग को भी अपने साथ रायपुर व झारसुगुड़ा ले जाएगी। विभागीय आदेश मिलते ही एसआइटी रायपुर के लिए निकलेगी।

--

रवि, प्रतिमा समेत तीन को भेजा गया जेल

नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में पुलिस ने टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेम्को निवासी प्रतिमा और पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सोनारी के रवि और जेम्को बस्ती के सुखदेव गागराई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नाबालिग के साथ सुखदेव गागराई ने नौ वर्ष की उम्र में दुष्कर्म किया था। पीड़िता की बहन भी हिरासत में है। बता दें कि टेल्को की नाबालिग की शिकायत पर टेल्को जेम्को के सुखदेव गागराई, प्रतिमा, झारसुगोड़ा की शीतल, रायपुर के करण, झारसुगोड़ा के चार अज्ञात पुलिसकर्मी समेत अन्य के खिलाफ दुष्कर्म करने और नाबालिग को देह व्यापार के धंधे में धकेलने और अनैतिक कार्य करवाने का मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी