Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

Events in Jamshedpur Today. आज यानी मंगलवार को इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर एफसी का मुकाबला गोवा एफसी से होगा वही ईचागढ़ में चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 09:50 AM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 10:07 AM (IST)
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

जमशेदपुर, जेएनएन। Jamshedpur Top Events Today - Events in Jamshedpur Today on 26 November 2019 - आज यानी मंगलवार को इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर एफसी का मुकाबला गोवा एफसी से होगा वही ईचागढ़ में चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 

इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर एफसी का मुकाबला गोवा एफसी से आज

 घर के बाहर एटीके से मुंह की खाने वाली जमशेदपुर एफसी की टीम मंगलवार को गोवा में एफसी गोवा के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पलटवार करने के तैयार है। एफसी गोवा हीरो इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के छठे सीजन में अब तक अजेय है।  उधर, में गोवा की टीम पूरे तीन अंक हासिल करते हुए अंक तालिका में टॉप पर पहुंचना चाहेगी।

ईचागढ़ में चुनाव के लिए आज होगी स्क्रूटनी

 विधानसभा चुनाव के लिए ईचागढ़ विस क्षेत्र के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी मंगलवार को होगा। यहां चुनावी में उतरने के लिए 31 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। 

जेम्को यूनियन में चुनाव आज

 जेम्को कर्मचारी यूनियन में मंगलवार को चुनाव होगा। छह माह की देरी से नई कार्यकारिणी का होगा गठन। राकेश्वर पांडेय का एक बार फिर अध्यक्ष बनना है तय। 11 सदस्यीय नई कार्यकारिणी में छह चुने जाएंगे ऑफिस बियरर। 

कार्यक्रम

राम कथा

स्थान : परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर, बिष्टुपुर

समय : शाम 4 बजे

एनसीसी डे

स्थान : एबीएम कॉलेज, गोलमुरी

समय : प्रात: नौ बजे

तीरंदाजी अभ्यास सत्र

स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स

समय : शाम 4 बजे

फुटबॉल अभ्यास सत्र

स्थान : आर्मरी ग्राउंड, बिष्टुपुर

समय : शाम 4 बजे

स्विमिंग ट्रेनिंग सेशन

स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स

समय : शाम 4 बजे

हॉकी अभ्यास सत्र

स्थान : नवल टाटा हॉकी अकादमी,तार कंपनी

समय : शाम 5 बजे

chat bot
आपका साथी