हटेगा अतिक्रमण, अवैध बांस डिपो होंगे बंद : एसडीओ

संवाद सूत्र, धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ वन विश्रामागार से लेकर रेलवे कालोनी तक किए गए अवैध अतिक्रमण को हट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 02:47 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 02:47 AM (IST)
हटेगा अतिक्रमण, अवैध बांस डिपो होंगे बंद : एसडीओ
हटेगा अतिक्रमण, अवैध बांस डिपो होंगे बंद : एसडीओ

संवाद सूत्र, धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ वन विश्रामागार से लेकर रेलवे कालोनी तक किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी हरिश चंद्र मुंडा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के संबंध में रेंजर से बात कर संयुक्त टीम का गठन किया जाएगा। बीते कुछ दिनों से लोगों ने रेल लाइन किनारे वन भूमि पर झोपड़ी एवं टाट लगाकर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया है। वन विभाग द्वारा कई बार मना करने के बाद भी अतिक्रमण जारी है। बिना कोई नोटिस के बुधवार तक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर वन क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड के कई गांव में बांस के अवैध डिपो संचालित किए जा रहे हैं। एसडीओ के निर्देश पर स्थानीय वन पाल को सूची बनाने को कहा गया है। अवैध रूप से संचालित सभी बांस के डिपो बंद किए जाएंगे। साथ ही संचालक पर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई लोग धडल्ले से बांस की कटाई व भंडारण कर रहे हैं। इस बारे में एसडीओ ने भी कार्रवाई का निर्देश दिया है। वन अधिकारी के साथ जल्द ही छापामारी शुरू की जाएगी।

chat bot
आपका साथी