दूध पियो, शराब छोड़ो अभियान के तहत जदयू ने बांटा 51 लीटर दूध jamshedpur news

झारखंड में पुर्ण नशाबंदी के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने दूध पियो शराब छोड़ो अभियान शुरू किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 08:43 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 08:43 PM (IST)
दूध पियो, शराब छोड़ो अभियान के तहत जदयू ने बांटा 51 लीटर दूध jamshedpur news
दूध पियो, शराब छोड़ो अभियान के तहत जदयू ने बांटा 51 लीटर दूध jamshedpur news
जमशेदपुर (जासं)। झारखंड में पुर्ण नशाबंदी के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने 'दूध पियो, शराब छोड़ो अभियान शुरू किया। जदयू जमशेदपुर महानगर के संजीव आचार्य के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के प्रथम दिन साकची गोलचक्कर के सामने 51 लीटर दूध का वितरण किया गया। पार्टी ने जन जागरूकता अभियान के तहत लोगों से शराब का सेवन छोड़कर दूध का सेवन करने की अपील की।

मौके पर संजीव आचार्य ने कहा कि राज्य में पूर्ण नशाबंदी होने तक अभियान जारी रहेगा। नशा परिवार के नास का कारण बनता है। नशामुक्त भारत ही विश्व गुरु बन सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस अभियान को पूरे झारखंड में चला रही है। अभियान के प्रथम दिन शुक्रवार को योगेश शर्मा, देवनाथ शर्मा, अंजली सिंह, आयशा खान, आलोक कुमार रंजन, सुजाता कुमारी, नसीमा बेगम, रानी चौधरी, मनीष सिंह, बलविंदर सिंह नारो, कृष्णा बनर्जी, दीपक कुमार गिरी समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी