दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी अनूप बिरथरे से मिला तथा विगत दिनों टाटा कॉलेज चाईबासा की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुराचार की घटना का विरोध किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 06:26 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 06:26 PM (IST)
दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
जमशेदपुर (जासं)। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी अनूप बिरथरे से मिला तथा विगत दिनों टाटा कॉलेज चाईबासा की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुराचार की घटना का विरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की तथा कहा कि इस कार्य में पूर्वी सिंहभूम की पुलिस भी सहयोग करें।  

संगठन की ओर से कहा गया कि लगातार स्कूल -कॉलेज की छात्राओं के साथ खुलेआम छेड़छाड़, दुराचार कर हत्या करने की घटना सामने आ रही है। प्रशासन से यह भी मांग की गई कि महिलाओं छात्राओं की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी की जाए। इस मौके पर रिंकी बंसरीयार, युधिष्ठिर कुमार, अमित साव, खुशबू कुमारी, सोनी सेनगुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी