गम्हरिया में शादी कर रह रहीं समलैंगिक युवतियों ने लगाई फांसी

गम्हरिया थाना क्षेत्र के बोलायडीह मार्ग संख्या-8 में किराये के मकान में रह रहीं दो समलैंगिक युवतियों ने बीम के सहारे फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी। एक का शव गमछा से और दूसरी का ओढ़नी के सहारे लटका पाया गया। विगत नौ दिन से दोनों घर से फरार थीं। घटना गुरुवार की है। युवतियों की पहचान ओडिशा के मयुरभंज जिला के बारीपदो कुलभाड़ा निवासी राम प्रसाद पात्रो की पुत्री गुड़िया पात्रो (21) और बोगड़ीपोशी निवासी जयंत कुमार पात्रो की पुत्री रश्मि नायक (20) के रूप में की गयी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Dec 2018 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 28 Dec 2018 09:00 AM (IST)
गम्हरिया में शादी कर रह रहीं समलैंगिक युवतियों ने लगाई फांसी
गम्हरिया में शादी कर रह रहीं समलैंगिक युवतियों ने लगाई फांसी

संवाद सूत्र, गम्हरिया/जमशेदपुर : गम्हरिया थाना क्षेत्र के बोलायडीह मार्ग संख्या-8 में किराये के मकान में रह रहीं दो समलैंगिक युवतियों ने बीम के सहारे फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी। एक का शव गमछा से और दूसरी का ओढ़नी के सहारे लटका पाया गया। विगत नौ दिन से दोनों घर से फरार थीं। घटना गुरुवार की है। युवतियों की पहचान ओडिशा के मयुरभंज जिला के बारीपदो कुलभाड़ा निवासी राम प्रसाद पात्रो की पुत्री गुड़िया पात्रो (21) और बोगड़ीपोशी निवासी जयंत कुमार पात्रो की पुत्री रश्मि नायक (20) के रूप में की गयी है।

कमरे से दोनों का आधार कार्ड भी बरामद किया गया। समलैंगिक के सुसाइड का संभवत: कोल्हान में पहला यह मामला है। दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। विगत 23 नवंबर से दोनों बोलायडीह मार्ग संख्या-8 में अनुज कुमार के मकान में किराये पर रह रही थीं। अपने-अपने पुत्रियों की तलाश दोनों की मां विगत एक सप्ताह से गम्हरिया में कर रही थीं।

आस-पास के लोगों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि युवतियों में समलैंगिक संबंध था। दोनों शादी कर पति-पत्‍‌नी की तरह यहां रह रही थीं। गुड़िया पात्रो हमेशा लड़के की तरह पैंट-शर्ट पहनकर रहती थी जबकि रश्मि सिंदूर लगाती थी। दोनों किसी सिविल ठेकेदार के अधीन में कार्य करती थी। पूर्व में गुड़िया पात्रो केबुल टाउन में सिविल ठेकेदार के अंडर में काम करती थी और वह अपना नाम कुन्नी उर्फ राज पात्रो बताती थी।

दोनों की मां एक सप्ताह से कर रही थी पुत्रियों की तलाश

एक सप्ताह से रश्मि नायक की मां नीलम नायक और गुड़िया पात्रो की मां मीरा पात्रो जमशेदपुर पहुंची थी। भाजपा नेत्री ममता कपूर से संपर्क कर दोनों अपनी-अपनी बेटियों की खोजबीन कर रही थी। बीते बुधवार को मोबाइल लोकेशन से दोनों के आदित्यपुर क्षेत्र में रहने की जानकारी मिली थी। उसके बाद गुड़िया की मां आदित्यपुर थाना गई, जहां पुलिस द्वारा इस लोकेशन का पता गम्हरिया थाना क्षेत्र बताया गया। उसकी मा गम्हरिया थाना आई और पुलिस को पिछले एक सप्ताह से पुत्री के गायब होने की जानकारी दी।

पुलिस ने युवतियों की बरामदगी में नहीं दिखाई सक्रियता

पुलिस ने बीते बुधवार की रात उसकी मां द्वारा दिए गए फोन नंबर पर फोन किया गया तो गुड़िया से बात हुई। पुलिस से दोनों को थाना आने को कहकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। युवतियों की बरामदगी में कोई सक्रियता नहीं दिखाई जबकि मोबाइल नंबर भी पुलिस को परिजनों ने उपलब्ध कराया था।

पुत्री की बरामदगी को भटकते रहे परिवार वाले

गुड़िया पात्रों की मां अपने स्तर से भी बेटी के संबंध में जानकारी हासिल कर रही थी। गुरुवार को उन्होंने बोलायेडीह जाने वाले एक ऑटो चालक से पुत्री का फोटो दिखाकर पूछताछ की। जिसके बाद उसने दोनों को लड़कियों पहचाने की बात कही। इसके बाद गुड़िया की मां ने ऑटो वाले से उस जगह पर ले जाने की बात कही। जिसके बाद उसने उनको उस घर तक पहुंचाया दिया। जब घर का दरवाजे खोला गया तो दोनों के शव फंदे से झुलते मिले। इसके बाद घटना की सूचना गम्हरिया पुलिस दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अविनाश कुमार, थाना प्रभारी जय प्रकाश राणा सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

नौ दिन पहले एक साथ भागी थी घर से

गुड़िया की मा ने बताया कि करीब नौ दिन पूर्व दोनों एक साथ घर से भागी थी। मकान मालिक के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व एक राज मिस्त्री के कहने पर दोनों को रहने के लिए घर दिया गया था। उस समय दोनों को पति-पत्‍‌नी समझकर घर दिया गया था। घटना के बाद पुलिस राज मिस्त्री के घर भी गयी, किंतु वह नहीं मिला।

नारी शक्ति ने की युवतियों को ढूंढ़ने में मदद

जमशेदपुर की महिला संस्था नारी शक्ति केसदस्यों ने दोनों युवतियों को ढूंढ़ने में उनकी काफी मदद की। महिला समिति के सदस्यों में ममता कपूर, मधु ताती, दिलजीत वर्मा, राम दुलारी देवी आदि शामिल थी।

-----

दोनों खुदकशी की हैं और मामला समलैंगिकता का है। परिजनों से भी पूछताछ में यही जानकारी मिली है।

-चंदन कुमार सिन्हा, सरायकेला-खरसावां के एसपी

chat bot
आपका साथी