बर्मामाइंस के दुर्गापूजा मैदान में सबसे ज्यादा 30 पटाखे की दुकानें लगेंगी

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अंतत अस्थायी पटाखा दुकानों का लाइसेंस मंगलवार शाम को निर्गत कर दिया। कुल 288 दुकानों को लाइसेंस दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 08:05 PM (IST)
बर्मामाइंस के दुर्गापूजा मैदान में सबसे ज्यादा 30 पटाखे की दुकानें लगेंगी
बर्मामाइंस के दुर्गापूजा मैदान में सबसे ज्यादा 30 पटाखे की दुकानें लगेंगी

जासं, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अंतत: अस्थायी पटाखा दुकानों का लाइसेंस मंगलवार शाम को निर्गत कर दिया। कुल 288 दुकानों को लाइसेंस दिया गया है। इसमें 276 को जिले के विभिन्न स्थानों पर खुले मैदान में दुकान लगाने की अनुमति है। शेष 12 दुकानें स्वतंत्र रूप से अलग-अलग स्थानों-मोहल्लों में होंगी।

इसमें सबसे ज्यादा 30 दुकानों का लाइसेंस बर्मामाइंस स्थित दुर्गापूजा मैदान के लिए दिया गया है, जबकि बिष्टुपुर के जी. टाउन मैदान और साकची स्थित आमबगान मैदान में 22-22 दुकानों की अनुमति दी गई है। इसी तरह मानगो के गांधी मैदान में 14, सिदगोड़ा के गड्ढा मैदान में 11, टेल्को के सबुज कल्याण संघ मैदान में 13, टेल्को के ही एन टाइप दुर्गा पूजा मैदान में 15 और जुगसलाई के आरपी पटेल हाई स्कूल परिसर में 18 दुकान होंही। मजयहां खुदरा व अस्थायी दुकान लगाने के लिए पटाखा के कुछ थोक कारोबारी ने भी लाइसेंस ले लिया है। सोनारी के राम मंदिर मैदान में 13 और कदमा के गणेश पूजा मैदान में 14 दुकानों को लाइसेंस दिया गया है। इससे उलट गोलमुरी के सर्कस मैदान में मात्र नौ और भालूबासा के हरिजन स्कूल मैदान में चार दुकानों को अनुमति दी गई है। इसके अलावा शहर में सिदो-कान्हू मैदान बागबेड़ा, संडे मार्केट बिरसानगर और बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान के लिए दुकानों को लाइसेंस दिया गया है।

------

ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा जादूगोड़ा में लगेगी दुकान

पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा 11 पटाखा दुकानें जादूगोड़ा के लिए दी गई हैं, जबकि इसके बाद घाटशिला व मउभंडार मिलाकर आठ दुकानें होंगी।

chat bot
आपका साथी