टाटा स्टील कर्मचारियों को घरेलू यात्रा की मंजूरी

ाटा स्टील के कर्मचारियों को घरेलू यात्रा की मंजूरी कंपनी प्रबंधन ने दे है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 11:26 PM (IST)
टाटा स्टील कर्मचारियों को घरेलू यात्रा की मंजूरी
टाटा स्टील कर्मचारियों को घरेलू यात्रा की मंजूरी

जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों को घरेलू यात्रा की मंजूरी कंपनी प्रबंधन ने दे दिया है। कोविड 19 के कारण कंपनी प्रबंधन ने इस पर रोक लगा दी थी। शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी सर्कुलर के तहत अनलॉक 5.0 के तहत प्रबंधन ने देश में कहीं भी यात्रा की तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है लेकिन इसके लिए संबधित कर्मचारियों को अपने आइएल-1 स्तर के अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। लेकिन यात्रा करने वाले सभी कर्मचारियों को कोविड 19 के लिए जारी प्रोटोकॉल व सेफ्टी का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

---

राजेश जेम्स को छह माह का विस्तार

जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने राजेश जेम्स का पहली नवंबर 2017 में मेसर्स टाटा पिगमेंट में तबादला किया है। अब कंपनी प्रबंधन ने उनकी पदस्थापना में छह माह का विस्तार दिया है। वे पूर्व की तरह जमशेदपुर से काम करते हुए वाइस प्रेसिडेंट, एचआरएम को रिपोर्ट करेंगे।

---

हर दो माह में होगी कर्मचारियों की कोविड जांच

जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील के सभी ऑपरेशन क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों व ठेका कर्मचारियों का प्रत्येक दो माह में कोविड टेस्ट होगा। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों का सभी लोकेशन में आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा ताकि हर कर्मचारियों को सुरक्षित कार्यक्षेत्र दिया जा सके।

chat bot
आपका साथी