Coronavirus कुमारडुंगी में लॉकडाउन का खुला उल्‍लंघन, हुई खेलकूद प्रतियोगिता Jamshedpur News

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत कुमारडुंगी के नारंगा साई में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में आसपास के पांच गांव के लोगों की भीड़ लगी रही।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 24 Mar 2020 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 06:33 PM (IST)
Coronavirus  कुमारडुंगी में लॉकडाउन का खुला उल्‍लंघन, हुई खेलकूद प्रतियोगिता Jamshedpur News
Coronavirus कुमारडुंगी में लॉकडाउन का खुला उल्‍लंघन, हुई खेलकूद प्रतियोगिता Jamshedpur News

कुमारडुंगी (पश्चिमी सिंहभूम)। लॉकडाउन व 144 धारा का उल्लंघन कुमारडुंगी प्रखंड  क्षेत्र में जमकर हो रही है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश का पालन नहीं कर प्रखंड में खेलकूद कार्यक्रम के कार्यक्रमों का आयोजन भी हो रहा है।

सोमवार से चल रही द्वि दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खंडकोरी पंचायत अंतर्गत नारंगासाई में किया गया था। मंगलवार का दिन खेल का फाईनल खेल में जमकर भीड़ उमड़ी।  खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल समिति नारंगासाई-छोटाजाम्बनी ने किया था। समिति के अध्यक्ष शुभराम हेम्ब्रम ने बताया की यह आयोजन माघे व बाह पर्व की समाप्ति के अवसर पर रखा गया था। दुनिया में फैली कोरोना वायरस के बारे में मुझे जानकारी है। पर प्रतियोगिता आयोजन का तारिख पहले से तय किया गया जा चुका था । इसे कैंसल नहीं किया जा सका। इसीलिए खेल जारी रखे। आज फाइनल हो जाएगा।

लॉकडाउन व 144 धारा के बावजूद खेल में पांच गांव के लोग हुए शामिल  

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत कुमारडुंगी के नारंगा साई में चल रही द्वि दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में आसपास के पांच गांव के लोगों की भीड़ लगी थी। जिसमें नारंगा साई, छोटा जाम्बनी, उलिहातु, कूंकालपी व बड़ा जाम्बनी  के लगभग 100 लोग सामिल थे। समिति के सचिव मनोज गोप ने बताया कि खेलकूद वाले स्थान पर हाड़िया गोदाम, सब्जी बाजार व अन्य दुकाने लगी थी। खेल वाले स्थान पर विभिन्न गांव से करीब 150 लोगों की संख्या जमी थी। शाम में लोगों की भीड़ अधिक होती है।

बिना प्रशासन को सुचना कार्यक्रम का किया गया था आयोजन 

नारंगा साई में आयोजित द्वि दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रशासन को जानकारी दिए बिना किया गया था। इस प्रतियोगिता के बारे में पंचायत मुखिया व मुण्डा को तक जानकारी नहीं दीगई है। समिति के कोषाध्यक्ष रामकृष्ण हेम्बम ने बताया की खेल प्रतियोगिता बड़े स्तर पर नहीं किया गया है इसलिए किसी को इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। 

लॉकडाउन व 144 धारा को मद्देनजर रखते हुए सुबह से हम पुरे क्षेत्र में पेट्रोलींग कर रहे हैं। कुछ एक जगह में एकादुका हाड़िया गोदाम खुले थे। उसे बंद करवाया गया। नारंगा साई मेंआयोजित खेल प्रतियोगिता के बारे में जानकारी नहीं थी। सूचना मिलते ही वहां पहुंचे तो सभी लोग भाग गए। -जयराम सिंह, एफएसआई, कुमारडुगी थाना।

chat bot
आपका साथी