मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग किया सीधा संवाद, कही ये बातें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 01:02 PM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 01:02 PM (IST)
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग किया सीधा संवाद, कही ये बातें
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग किया सीधा संवाद, कही ये बातें

जमशेदपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास इन दिनों जमशेदपुर प्रवास पर हैं। वे मंडलों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं संग बैठक कर रहे हैं और सीधा संवाद कर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए टिप्स दे रहे हैं।  शुक्रवार को उन्होंने जमशेदपुर के गोलपुरी में मंडल प्रवास बैठक की। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता साथी ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत हैं। हमें मिलकर न्यू झारखंड के निर्माण में यूं ही प्रयासरत रहना है। मुख्यमंत्री ने साकची में गोविंद भवन गुरुद्वारा के समीप भी मंडल प्रवास की बैठक की। वे साकची गुरुद्वारा भी गए और मत्था टेका। शुक्रवार को मुख्यमंत्री बिरसानगर के गुड़िया मैदान, टेल्को गुरुद्वारा भवन में भी बैठक करेंगे। 

जमशेदपुर के गोलपुरी में मंडल प्रवास बैठक में सभी साथियों का हार्दिक अभिनंदन। आप सभी कार्यकर्ता साथी भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत हैं। हमें मिलकर न्यू झारखण्ड के निर्माण में यूं ही प्रयासरत रहना है।#AbkiBaar65Paar pic.twitter.com/yI6KNv11tQ

— Raghubar Das (@dasraghubar) September 6, 2019

जनता से संवाद हमेशा मुझे राज्य की सेवा में नए सिरे से जुट जाने के लिए प्रेरित करता है। जमशेदपुर में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। प्रशासन को निर्देश दिया है कि उनकी समस्याओं को फौरन हल करें। pic.twitter.com/Bh33qlHZBU

— Raghubar Das (@dasraghubar) September 6, 2019

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और गृहमंत्री श्री @AmitShah जी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर वहां की जनता के लिए विकास के द्वार खोले हैं। कांग्रेस और जेएमएम को यह हजम नहीं हो रहा है। pic.twitter.com/dEYS8kRz00 — Raghubar Das (@dasraghubar) September 6, 2019

जन-जन को कांग्रेस और जेएमएम की छल- कपट वाली राजनीति से हमें जागरुक करना है। पाकिस्तान की भाषा बोलने वाली इन पार्टियों को जनता सबक सिखाएगी।#AbkiBaar65Paar pic.twitter.com/ueyx7rwpn1

— Raghubar Das (@dasraghubar) September 6, 2019

झारखण्ड को हमें जेएमएम और कांग्रेस से मुक्त करना है। परिवारवाद की राजनीति करने वाली इन पार्टियों ने सालों तक राज्य का दोहन किया है। इन दोनों पार्टियों ने विकास के नाम पर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को धोखा दिया है।#AbkiBaar65Paar pic.twitter.com/S7T0yGwyu6 — Raghubar Das (@dasraghubar) September 6, 2019

chat bot
आपका साथी