मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वरी पीठ में की पूजा-अर्चना, मांगे झारखंड की खुशहाली के आशीष

रघुवर दास ने टेल्को स्थित भुवनेश्वरी पीठ में पूजा-अर्चना की और झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना की।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 05:20 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 05:20 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वरी पीठ में की पूजा-अर्चना, मांगे झारखंड की खुशहाली के आशीष
मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वरी पीठ में की पूजा-अर्चना, मांगे झारखंड की खुशहाली के आशीष

जमशेदपुर (जेएनएन)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को टेल्को स्थित भुवनेश्वरी पीठ में पूजा-अर्चना की और  झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना की। यह पीठ बिरसा नगर जोन नंबर दो में स्थित है। इस पीठ की काफी मान्यता है। यहां सामान्य दिनों में भी सैंकड़ों लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। 

मुख्यमंत्री दो दिनों से जमशेदपुर में हैं। यहां उन्होंने कई पूजा पंडालों का सोमवार को उदघाटन किया था और कई पूजनोत्सव में शरीक हुए थे। मंगलवार को झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रशिक्षण केंद्र का भी उदघाटन किया। उन्होंने जमशेदपुर और कोल्हान के लोगों के लिए इसे बड़ा तोहफा बताया और कहा कि केंद्र में खादी वस्त्र निर्माण से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित काली मंदिर भी गए जहां लोगों के बीच भोग वितरण किया। यहां बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा होती है। इस मंदिर की शहर में काफी प्रसिद्धि है।

वे सोमवार को दुर्गा पूजा महोत्सव के मौके पर सोनारी स्थित अपने ससुराल पहुंचे थे। सोनारी बी ब्लॉक स्थित ससुराल में कुछ समय रहने के बाद वे आसपास के बच्चों से मिले। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे उनसे हाथ मिलाने के लिए उमड़ पड़े थे। मुख्यमंत्री ने सभी को दुर्गोत्सव की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी