छोटा गोविंदपुर के 22 घरों पर चलेगा बुलडोजर

- वन विभाग की जमीन पर घर बनाने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा - विभाग का दिया गया तीन सप्त

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 07:42 PM (IST)
छोटा गोविंदपुर के 22 घरों पर चलेगा बुलडोजर

- वन विभाग की जमीन पर घर बनाने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

- विभाग का दिया गया तीन सप्ताह का अल्टीमेटम समाप्त

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर:

छोटा गोविंदपुर में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने वालों पर वन विभाग एवं जिला प्रशासन का किसी भी दिन डंडा चल सकता है। वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा के मामले में स्थानीय लोगों के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए डीएफओ ने कमेटी बनाकर जांच के कराने के साथ ही सर्वे कराया था। सर्वे में 22 लोगों के निर्माण को अवैध पाया गया।

डीएफओ के आदेश के बाद वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 22 लोगों को अपना अवैध निर्माण हटाने के लिए आठ जून को तीन सप्ताह का समय दिया गया था। इस समय सीमा के समाप्त होने के बाद वन विभाग ने अवैध निर्माण हटाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन के सहयोग से मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। जमशेदपुर वन प्रमंडल के डीएफओ शबा आलम अंसारी ने बताया कि लोग अपना अवैध निर्माण अब भी हटा लें। जब वन विभाग अवैध निर्माण को हटाएगा तो बुलडोजर का किराया भी वसूलेगा।

---

इनसेट

इन लोगों का तोड़ा जाएगा अवैध निर्माण

जमशेदपुर वन प्रमंडल ने वन भूमि की जमीन पर अवैध निर्माण करने वाले गोविंदपुर के 22 लोगों की सूची बनाकर जिला प्रशासन को भी दे दी है, ताकि प्रशासन के साथ मिलकर किसी भी दिन अतिक्रमण को हटाया जा सके। जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है, उनमें कैलाश प्रसाद पिता स्व. रामवचन प्रसाद, रजनीकांत शर्मा पिता उमाकांत शर्मा, विश्वनाथ चौबे, सत्यदेव सिंह पिता स्व. सिंहासन सिंह, संतोष कुमार सिंह पिता फूलेश्वर प्रसाद, गोपाल शर्मा पिता हीरालाल शर्मा, अशोक यादव, चंद्रदेव प्रसाद पिता वासुदेव प्रसाद, हीरालाल शर्मा पिता स्व. गंगा शर्मा, रंजीत बेरा, सुनील सिंह आजाद, रविंद्र सिंह पिता विक्रमा सिंह, उमेश गुप्ता व एक अन्य पिता बलदेव गुप्ता, जनार्दन शर्मा, शेषनाथ सिंह, श्रवण कुमार पिता स्व. राजा प्रसाद, निशिकांत पात्र व दो अन्य पिता स्व. मदन पात्र, बीडी राय, अरविंद मिश्रा पिता बालेश्वर मिश्रा, चंदन शर्मा पिता छोटेलाल शर्मा, अजय प्रसाद पिता दीनानाथ प्रसाद तथा गिरजानंदन प्रसाद एवं एक अन्य पिता स्व. रामदेव प्रसाद शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी