जमशेदपुर में प्रस्तावित मार्केट काम्प्लेक्स का भाजमो ने किया विरोध, कहा-व्यापारियों को विश्वास में लिए बिना बहुमंजिला मार्केट काम्प्लेक्स बनाना न्यायसंगत नहीं

Jharkhand Ex Minister Saryu Roy झारखंड के जमशेदपुर में जिला प्रशासन साकची बारीडीह गोलमुरी व बिष्टुपुर में पुरानी दुकानों को तोड़कर बहुमंजिला मार्केट काम्प्लेक्स बनाने जा रहा है। इसका भारतीय जनतंत्र मोर्चा विरोध कर रहा है। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 04:25 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 04:25 PM (IST)
जमशेदपुर में प्रस्तावित मार्केट काम्प्लेक्स का भाजमो ने किया विरोध, कहा-व्यापारियों को विश्वास में लिए बिना बहुमंजिला मार्केट काम्प्लेक्स बनाना न्यायसंगत नहीं
विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि ( व्यवसायी मामलों), पूर्वी विधानसभा आकाश शाह ।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के जमशेदपुर में जिला प्रशासन साकची, बारीडीह, गोलमुरी व बिष्टुपुर में पुरानी दुकानों को तोड़कर बहुमंजिला मार्केट काम्प्लेक्स बनाने जा रहा है। इसका भारतीय जनतंत्र मोर्चा विरोध कर रही है। विधायक सरयू राय की पार्टी भाजमो का कहना है कि व्यापारियों-दुकानदारों को विश्वास में लिए बिना प्रशासन को कोई कदम नहीं उठाना चाहिए। यदि ऐसा किया जाता है तो पुरजोर विरोध किया जाएगा।

अखबारों से मिली जानकारी

विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि ( व्यवसायी मामलों), पूर्वी विधानसभा आकाश शाह ने कहा कि आज अखबारों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जमशेदपुर अक्षेस द्वारा शहर के सैरात के अंतर्गत आने वाले चार मुख्य बाजार क्रमशः साकची, बारीडीह, गोलमुरी एवं बिष्टूपुर को बहुमंजिला मार्केट काम्पलैक्स बनाने की योजना है। अगले छह माह में इसकी प्रक्रिया पुरी कर ली जाएगी। शाह ने इस निर्णय का पुरजोर विरोध करते हुए कहा है कि जमशेदपुर अक्षेस एवं जिला प्रशासन द्वारा इस तरह बाजारों की संरचना में बदलाव करने से पूर्व व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों से विचार-विमर्श अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही जो दुकानदार वर्षों से सैरात की जमीन पर कारोबार कर रहे हैं, उनसे भी उनका पक्ष जरूर जान लेना चाहिए। इसके बाद ही कोई भी निर्णय लिया जाना चाहिए। बिना व्यवसायी वर्ग को विश्वास में लिए इस तरह किसी भी योजना को तैयार करना न्यायसंगत नहीं है।

एक भी दुकान टूटी तो होगा वृहद आंदोलन

आकाश शाह ने जमशेदपुर अक्षेस एवं जिला प्रशासन को आगाह किया है कि यदि व्यापारियों से वार्ता किए बगैर बाजार में एक भी दुकान टूटी तो भाजमो के बैनर तले सैकड़ों व्यापारियों के साथ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष वृहद आंदोलन किया जाएगा। आकाश ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया है कि किसी भी परिस्थिति में दुकानदारों की आजीविका पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी