संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया को मातृशोक, अंतिम संस्कार कल

संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री सह सामाजिक संस्था मुस्कान के संयोजक प्रदीप कुमार सिंह भोजपुरिया के माता का निधन रविवार को सुबह हो गया। उनकी अंतिम यात्रा कल सोमवार सुबह दस बजे उनके केबुल टाउन आवास से शुरू होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 05:14 PM (IST)
संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया को मातृशोक, अंतिम संस्कार कल
प्रदीप भोजपुरिया की माता कुलवंती देवी की फाइल फोटो।

जमशेदपुर, जासं।  संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री सह सामाजिक संस्था मुस्कान के संयोजक प्रदीप कुमार सिंह भोजपुरिया के माता का निधन रविवार को सुबह हो गया। गोलमुरी केबुल टाउन निवासी भोजपुरी समाज के अग्रणी समाजसेवी प्रदीप भोजपुरिया की माता कुलवंती देवी (87 ) रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे टहलकर घर लौटी।

चाय पीने के बाद घर के आंगन में पहुंचते ही गिर गई। तुरंत प्रदीप सिंह अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी मां को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच करने वाले चिकित्सकों के अनुसार हार्टअटैक को मौत की वजह बताया। उनकी अंतिम यात्रा कल सोमवार सुबह दस बजे उनके केबुल टाउन आवास से शुरू होगी, जहां भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर दाह-संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही भोजपुरी समाज, मुस्कान के सदस्यों तथा उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार को होगा दाह संस्कार

प्रदीप सिंह भोजपुरिया की माता का निधन का खबर सुनने के बाद टीएमएच में उनके परिजनों व शुभचितंकों की भीड़ लग गई। सोमवार को उनकी मां का शव टीएमएच से पहले केबुल टाउन स्थित आवास पर लाया जाएगा फिर वहां से दोपहर में स्वर्णरेखा बर्निंग के लिए शव यात्रा निकलेगी, जहां उनका दाह संस्कार होगा। 

पहुंचे विभिन्‍न यूनियनों के नेता

व‍िभ‍िन्न यूनियन नेताओं के नेता प्रदीप सिंह की माता का निधन की खबर सुनने के बाद शहर के विभिन्न यूनियनों नेता उनके केबुल टाउन स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढ़ाढ़स बंधाया। झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने दूरभाष पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। टीएसडीपीएल यूनियन के त्रिदेव सिंह, रंजन मिश्रा, शशिभूषण मिश्रा, कौशलेस तिवारी समेत केबुल यूनियन, टिनप्लेट यूनियन के नेताओं ने भी केबुल टाउन पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी