Bengal assembly election 2021: जमशेदपुर के भाजपा नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Bengal assembly election 2021. पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी गतिविधियां तेज़ कर दी है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए अलग अलग राज्यों से पार्टी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 09:52 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:52 AM (IST)
Bengal assembly election 2021: जमशेदपुर के भाजपा नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
जमशेदपुर के भाजपा नेताओं को कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गइ।

जमशेदपुर, जासं। पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी गतिविधियां तेज़ कर दी है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए अलग अलग राज्यों से पार्टी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न सांगठनिक बैठक में जमशेदपुर के भाजपा नेताओं को कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गइ।

चुनावी रणनीति के दृष्टिकोण से संपन्न उक्त बैठक में मुख्यरूप से हरियाणा के संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू , झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, उत्तराखंड कुमायूं विभाग के संगठन मंत्री मनोज सहित अन्य मौजूद रहें। इस दौरान जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को बंगाल के विष्णुपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली इंदस विधानसभा में चुनाव प्रचार एवं सांगठनिक प्रभार की जिम्मेदारी मिली है। ज्ञात हो कि विष्णुपुर लोकसभा के सांसद सौमित्र खां हैं, जो कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावे पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव को बांकुड़ा जिला के सोनामुखी विधानसभा में प्रचार का ज़िम्मा मिला है। पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद को मानबाज़ार विस क्षेत्र, रमेश हांसदा को बांदवान विधानसभा और रामसिंह मुंडा को रायपुर विधानसभा में प्रचार का ज़िम्मा संगठन के स्तर से मिली है।

२७ मार्च को होना है चुनाव

मालूम हो कि उक्त सभी विधानसभा क्षेत्रों में 27 मार्च और एक अप्रैल को चुनाव होना है। पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी मिलने पर जमशेदपुर के भाजपा नेताओं ने संगठन के आला नेताओं के प्रति आभार जताया है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पूरे देश की नज़र पश्चिम बंगाल के चुनावी गतिविधियों पर है। ऐसे में संगठन के स्तर से मिले दायित्वों का पूरी क्षमता से निर्वाहन होगा। कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता दीदी के गुंडाराज से त्रस्त हो चुकी है, अब बंगाल परिवर्तन और रामराज्य लाने के मूड में है। उन्होंने भरोसा जताया कि अबकी बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए सरकार बनायेगी।

chat bot
आपका साथी