Jharkhand: बाल दिवस से पूर्व टेरी व टाटा स्टील ने 25 ग्रीन ब्रांड एम्बेस्डरों को किया सम्मानित

टाटा स्टील और द एनर्जी एंड रेस्क्यू इंस्टीट्यूट (टेरी) द्वारा झारखंड व ओडिसा में ग्रीन स्कूल का संचालन करती है। बाल दिवस से पूर्व दोनो संस्थानों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र बेहतर काम करने वाले विभिन्न स्कूलों के अपने 25 ग्रीन ब्रांड एम्बेसडरों को सम्मानित किया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 04:38 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 04:38 PM (IST)
Jharkhand: बाल दिवस से पूर्व टेरी व टाटा स्टील ने 25 ग्रीन ब्रांड एम्बेस्डरों को किया सम्मानित
बाल दिवस से पूर्व टेरी व टाटा स्टील ने 25 ग्रीन ब्रांड एम्बेस्डरों को किया सम्मानित। जागरण

जमशेदपुर (जासं) । टाटा स्टील और द एनर्जी एंड रेस्क्यू इंस्टीट्यूट (टेरी) द्वारा झारखंड व ओडिसा में ग्रीन स्कूल का संचालन करती है। बाल दिवस से पूर्व दोनो संस्थानों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र बेहतर काम करने वाले विभिन्न स्कूलों के अपने 25 ग्रीन ब्रांड एम्बेसडरों को सम्मानित किया है।

23 मार्च 2020 के बाद कोविड की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण जब पूरा भारत ठहर गया। बच्चों की प्ढ़ाई रूक गई तब ग्रीन स्कूल प्रोजेक्ट ने बच्चों में रचनात्मक कार्यो को उजागर करने के उद्देश्य से उन्हें पर्यावरण स्नेही उत्पादों का निर्माण करने और धरती के संरक्षण के लिए कई तरह के उत्पाद बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने कचरे को अलग करने वाले ग्रीन कंटेनर, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए रिसाइकल युक्त पेपर बैग, घर के आसपास औषाधीय स्पॉट और गीले कचरे से खाद बनाने की दिशा में काम की।

अप्रैल माह जब दूसरे लॉकडाउन की घोषणा हुई तो यह स्पष्ट हो गया कि निकट भविष्य में स्कूल नहीं खुलेंगे। ऐसे में झारखंड व ओडिसा के विद्यार्थियों ने अपने आसपास के वातावरण को देखकर प्रकृति से सीखना शुरू किया। सुबह में पक्षियों की रिकार्डिंग करने और वीडियो बनाने से अपने इलाके की इनमें समझ के साथ-साथ स्थानीय पक्षियों की आवाज से उनकी पहचान करने में मदद मिली।

नियमित ऑनलाइन प्लेटफार्म की मदद से इन्हें अपने ज्ञान को साझा किया। इसके साथ ही बच्चों ने अपशिष्ट प्रबंधन पर डोमेन एक्सपर्ट द्वारा संचालित सत्र में हिस्सा लेकर वर्ली और मधुबन कला को समझना। इसकी मदद से उन्होंने अपशिष्ट प्रद्धार्थो जैसे पुराने कपड़े, कागज और प्राकृतिक रंगों की मदद से सुंदर आकृतियां और संरचना तैयार की। इन्हीं सब क्रियाकलप में जिन बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया और आगे बढ़कर प्रोजेक्ट के तहत आउट ऑफ बॉक्स एक्शन प्रोजेक्ट को क्रियान्वित किया। टाटा स्टील और टेरी ने ऐसे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

ये हैं ग्रीन ब्रांड एम्बेसडर जो हुए सम्मानित

-अंतरिक्ष दास, टाटा टीएवी पब्लिक स्कूल, जोडा ओडिसा, कक्षा 7

-ऋषिकेश महापात्रा, सेंट टेरेसा स्कूल, जोडा, ओडिसा, कक्षा 6

-राजू नायक, टाटा स्टील आवासीय ब्रिज स्कूल, जोडा ओडिसा, कक्षा 6

-बसंती पात्रा, टाटा स्टील आवासीय ब्रिज स्कूल, जोडा, ओडसा, कक्षा 6

-एलिजाबेथ जोसेफ, सेंट मेरीज स्कूल, नोआमुंडी, झारखंड, कक्षा 8

-जयदीप कुमार दास, टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी, झारखंड, कक्षा 8

-अमन तेजस्वी, डीएवी पब्लिक स्कूल, केडला, रामगढ़, वेस्ट बोकारो, झारखंड, कक्षा 6

-स्वीटी कुमारी, टाटा डीएवी पब्लक स्कूल, चैनपुर, वेस्ट बोकारो, झारखंड, कक्षा 7

-श्लोका राज : हॉली क्रॉस स्कूल, वेस्ट बोकारो, झारखंड, कक्षा 8

-खुशी तिवारी, डीएवी पब्लिक स्कूल, घाटोटांड वेस्ट बोकारो, झारखंड, कक्षा 7

-निकिता कुमारी, डीएवी पब्लिक स्कूल, अल्कुसा झरिया, कक्षा 7

-स्वागतिका पांडा, डीएवी मॉडल स्कूल, सीएफआरआइ, धनबाद, कक्षा 8

-वंदना तिवारी, टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा, झरिया, कक्षा 8

-अमिशा कुमारी, डीएवी पब्लिक स्कूल, सिजुआ झरिया, कक्षा 8

-उदय कुमार पाल, लोयला स्कूल कलिंगनगर, जाजपुर, ओडिसा, कक्षा 7

-ओम तिवारी : लिटेरा जी स्कूल, जाजपुर, ओडिसा, कक्षा 8

-देवराज पति : व्यासनगर पब्लिक स्कूल, जाजपुर, ओडिसा, कक्षा 8

-सायना मोहंती : सेंट मेरीज स्कूल, जाजपुर, ओडिसा, कक्षा 8

-मानसी पांडा, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, जाजपुर, कक्षा 9

-सौम्या सुचरिता नाथ : गवर्नमेंट स्कूल कुसुपांगा, अंगुल, ओडिसा, कक्षा 8

-सोनाली साहू, गवर्नमेंट अपग्रेटेड स्कूल, कुरूंटी, अंगुल, ओडिसा, कक्षा 7

-सुभ्राश्री दास : गवर्नमेंट यूजीएच स्कूल, नौहाटा, अंगुल, ओडिसा, कक्षा 8

-तृप्ति रानी डाकुआ : यूपी स्कूल खालीबेरना, अंगुल ओडिसा, कक्षा 7

-रश्मि प्रिया मोहांती : सुधाकर सामंता सिंघार हाई स्कूल, कुरूंटी, अंगुल, ओडिसा, कक्षा 8

-प्रियंका विस्वाल : गोपबंधु हाई स्कूल खालीबेरना, अंगुल, ओडिसा, कक्षा 8

chat bot
आपका साथी