Tata workers union : अरविंद ने फिर मारी पलटी, 48 घंटे में ही सत्ता पक्ष में लौटे

Tata workers union Election. टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है और बदल रहा है पलटी मारने का तरीका। यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय ने एक बार फिर पलटी मारकर सत्ता पक्ष में लौट आए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 04:30 PM (IST)
Tata workers union : अरविंद ने फिर मारी पलटी, 48 घंटे में ही सत्ता पक्ष में लौटे
तीर्थयात्रा पर टाटा वर्कर्स यूनियन की तिकड़ी। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है और बदल रहा है पलटी मारने का तरीका। यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय ने एक बार फिर पलटी मारकर सत्ता पक्ष में लौट आए हैं। रविवार शाम साढ़े चार बजे वे इसकी आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं।

शुक्रवार सुबह ही अरविंद पांडेय ने अपने आवास पर विपक्ष से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार टुन्नू चौधरी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की हामी भरी थी। इसके बाद अरविंद-नितेश ने विपक्ष के सिपाहसलार सह यूनियन महामंत्री सतीश सिंह के साथ देवघर में बाबा धाम की यात्रा पर चले गए। लेकिन शहर अरविंद की घोषणा ने अखबारों की सुर्खियां तो बंटोरी ही ट्रेड यूनियन की राजनीति में नया भूचाल भी आ गया। नए-नए समीकरणों पर चर्चा होने लगी।

सुबह होते ही भूल गए कसमे-वादे

वहीं, चर्चा है कि बाबा धाम में अरविंद ने सतीश के साथ विपक्ष के साथ रहने की कसमें तक खाई। लेकिन सुबह शहर लौटते ही पूरा घटनाक्रम फिर से बदल गया। अरविंद एक बार फिर सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया है। शाम साढ़े चार बजे यूनियन के सत्ता पक्ष द्वारा इस पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है। इसमें अरविंद पांडेय फिर से आधिकारिक रूप से घोषणा करेंगे कि वे सत्ता पक्ष के साथ बने रहेंगे। हालांकि सत्ता पक्ष से अध्यक्ष पद का दावेदार कौन होगा, यह भी तय होगा।

 प्रेसवार्ता पर टिकी है नजर

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में अरविंद पांडेय के किरदार पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं जो 48 घंटे पहले विपक्ष के साथ थे और अब वापस सत्ता पक्ष में लौट रहे हैं। आखिर इन सब की वजह क्या है ये तो अरविंद ही बताएंगे और वे प्रेसवार्ता में ये भी स्पष्ट करेंगे कि अब आखिर उनका मन क्यों बदल गया जो वे वापस सत्ता पक्ष में लौट आए। 

chat bot
आपका साथी